फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Violence on Holi in Rohtak Firing at contractor house in Gaddi Khedi attack by entering house in Bhaloth

रोहतक में होली पर हिंसा: गद्दी खेड़ी में ठेकेदार के घर पर फायरिंग, भालौठ में घर में घुसकर हमला

Wed, 08 Mar 2023 02:21 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 08 Mar 2023 02:21 PM IST
सार

रोहतक में होली की रात करीब पौने 11 बजे  कॉल आई। राहुल खिड़वाली व प्रवीण मोखरा ने धमकी दी कि तुझे जान से मारेंगे।। बच सके तो बच लेना। कॉल वाट्सअप पर आई थी। उसने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया और आराम से सो गया।

विज्ञापन
Violence on Holi in Rohtak Firing at contractor house in Gaddi Khedi attack by entering house in Bhaloth
सीसीटीवी में कैद तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के त्यौहार जहां पुराने गिले-शिकले भुलाकर प्यार व प्रेम बढ़ाने के लिए मनाया जाता है, वहीं जिले में त्यौहार पर छह जगह हिंसा हुई। गद्दी खेड़ी में जहां सड़क ठेकेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की दी, जबकि मदीना में शराब ठेके के सैल्समैन से मारपीट की गई। भालौठ में घर में घुसकर हमला हुआ है तो माता दरवाजा पर लूटपाट, विजय नगर, चिन्नोट कालोनी व कबीर कालोनी में मारपी की गई। अलग-अलग थानों की पुलिस वारदातों की जांच पड़ताल कर रही हैं।

विज्ञापन


मदीना में शराब ठेके का सैल्समैन पीटा तो माता दरवाजा के पास लूटपाट
गद्दी खेड़ी गांव निवासी आशीष कुंडू ने बहुअकबरपुर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह सड़क निर्माण का कार्य करता है। बसंतपुर निवासी अजय हुड्डा उसका दोस्त है, जिसके सात-आठ माह पहले खिड़वाली गांव राहुल उर्फ बाबा व प्रवीण मोखरा ने साथियों के साथ मिलकर पैर तोड़ दिए थे। वह अजय के पास आता-जाता था। आरोपी धमकी दे रहे थे कि अजय के पास आना-जाना छोड़ दे। नहीं तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन


होली की रात करीब पौने 11 बजे  कॉल आई। राहुल खिड़वाली व प्रवीण मोखरा ने धमकी दी कि तुझे जान से मारेंगे।। बच सके तो बच लेना। कॉल वाट्सअप पर आई थी। उसने धमकी को गंभीरता से नहीं लिया और आराम से सो गया। रात करीब 12 बजकर 40 मिनट पर 20 से 25 युवक गाड़ियों में सवार होकर आए और उसे आवाज दी। जैसे ही वह बाहर निकला, तभी अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जान बचाने के लिए वह अंदर भागा। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सड़क ठेकेदार ने कहा कि भारी संख्या में ग्रामीण जल्द एसपी से मिलेंगे। क्योंकि गांव में डर का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदीना में शराब ठेका कर्मी से मारपीट, युवक बोले पैसे मांगे तो जान से मार देंगे
वहीं, मदीना गांव स्थित शराब ठेके के कर्मचारी यूपी के हापुड़ निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मदीना गांव निवासी सुरेंद्र के साथ पहले से पैसे को लेकर विवाद चल रहा है। वह ठेकों पर गाड़ी से शराब पहुंचाने का कार्य करता है। चार मार्च को करीब नौ बजे वह ठेके के अंदर बैठा था। साथ में रवि खरकड़ा भी था। तभी सुरेंद्र आया और रवि से हाथ मिला। साथ ही ठेके का दरवाजा बंद कर दिया। समय वह खिड़की से ग्राहक को सामान दे रहा था।

सके अलावा बाहर मुंह बांधकर एक लड़का डंडा लेकर खड़ा था। उस लड़के ने उसके साथ मारपीट की। धमकी दी कि पैसे मांगे तो जान से मार देंगे। इसके अलावा झगड़े के दौरान गल्ले से 62 हजार रुपये भी निकल गए।

ऑटो चालक ने बीड़ी नहीं दी तो सिर में ईंट मार दी

माता दरवाजा के नजदीक कबीर कालोनी निवासी मोहन उर्फ मोनू ने शिकायत दी है कि वह ऑटो चलाता है। होली की रात करीब 10 बजे दर्शन हलवाई वाली गली से गुजर रहा था गली में पाड़ा मोहल्ला निवासी रोहित व कालू सहित तीन युवक खड़े थे। सभी ने रास्ता रोककर उससे बीड़ी मांगी। उसने कहा कि बीड़ी नहीं है। इसी बात पर कालू ने ईंट उठाकर उसके सिर में मारी। रोहित व तीसरे युवक ने भी लात व घुसे मारे। इसके बाद धमकी देकर फरार हो गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।

जींद बाईपास के युवक को स्कारपिओ सवार युवकों ने लूटा

शहर के जींद बाईपास के नजदीक रहने वाले प्रवीण नांदल ने सिटी थाने में दी शिकायत में बताया कि होली की शाम माता दरवाजा चौक पर सामान लेने गया था। काले रंग की स्कारपिओ उसके पास आकर रुकी। रैनकपुरा निवासी फोंटी सहित तीन युवक नीचे उतरे। उसके साथ मारपीट करके आरोपियों ने जेब से 4500 रुपये छीन लिए। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर जींद बाईपास की तरफ फरार हो गए।

विजय नगर में गली में खाना खाकर घूम रहे युवक को पीटा

झज्जर जिले के गांव गोच्छी व हाल में विजयनगर में किराये पर रह रहे संजीव ने दी शिकायत में बताया कि छह मार्च की रात करीब आठ बजे वह अपनी पत्नी अंकुश, बेटी वंशिका के साथ खाना खाकर घूम रही थी। उसी समय गोच्छी गांव से आठ-10 लोग गाड़ियों में सवार होकर आए। गाड़ी से नीचे उतरकर धमकी दी, बोले तु ज्यादा हवा ले रहा है। अब मजा चखाते हैं। इसके साथ ही डंडों से हमला कर दिया। जब उसकी पत्नी अंकुश ने बीचबचाव कराया तो एक महिला ने हाथ को दातों से काट लिया। उसके रिश्तेदार संजय व अन्य लोगों ने बीचबचाव कराया।

पावर हाउस चौक पर पर खाना खाकर लौट रहे युवक से मारपीट

वहीं, चिन्नोट कालोनी निवासी मयूर ने दी शिकायत में बताया कि छह मार्च की रात को अपने दोस्त अर्पिल व सुतेश के साथ कार में सवार होकर पावर हाउस चौक पर खाना खाने गया था। खाना खाकर जब लौटने लगे तो एक अन्य कार में सवार होकर तीन युवक आए। उन्होंने अचानक कट मार दिया। इस बात को लेकर बहस हो गई। वह अपनी को लेकर दिल्ली बाईपास की तरफ लेकर चल पड़े। तभी युवकों ने गाड़ी का पीछा किया और सेक्टर के पार्क के पास उसकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद गाड़ी से उतरकर उससे मारपीट करने लगे। दोस्त सुतेस व अर्पित  पार्क की तरफ भाग गए। एक अन्य कार में छह-सात युवक आए और उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद सुतेश का दोस्त सौरभ आया और उसे छुड़वाया। 

भालौठ में मामा-भांजे पर घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला

भालौठ गांव निवासी श्रीकृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच मार्च की रात को वह अपने भांजे सुखलाल के साथ घर में सो रहा था। रात एक बजे धीरज, अंकित उर्फ मुस्सा व तन्नु दीवार फांदकर अंदर घुसे। धीरज के हाथ में कुल्हाड़ी थी। आरोपियों ने कमर में कुल्हाड़ी मारी तो भांजे के साथ भी मारपीट की। उन्होंने शोर मचा दिया। परिवार के दूसरे सदस्य एकत्रित हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed