{"_id":"64a3ad354e95b4400601d10d","slug":"uproar-in-panchayat-in-rohtak-sundana-woman-sarpanch-husband-was-beaten-couple-was-having-dispute-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: सुंडाना में पंचायत में हंगामा, महिला सरपंच के पति को पीटा, दंपती का चल रहा था विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: सुंडाना में पंचायत में हंगामा, महिला सरपंच के पति को पीटा, दंपती का चल रहा था विवाद
Tue, 04 Jul 2023 10:55 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:55 AM IST
सार
रोहतक पुलिस के मुताबिक सुंडाना गांव निवासी दलेल सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी अंजूबाला गांव की सरपंच है। उसके पास इसराना निवासी जोरा सिंह का फोन आया। बताया कि उसकी बहन की शादी सुंडाना गांव में हुई है। उनके बीच विवाद चल रहा है, जिसको लेकर वे गांव में पंचायत लेकर आना चाहते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रोहतक के कलानौर खंड के गांव सुंडाना में दंपती के बीच चले विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत हुई, जिसमें एक व्यक्ति ने पंचायती के सिर में डोगा मार दिया। साथ ही वर पक्ष ने डंडों से हमला कर दिया। महिला सरपंच के पति ने इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इसराना गांव से आई थी दपंती के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पंचायत
पुलिस के मुताबिक सुंडाना गांव निवासी दलेल सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी अंजूबाला गांव की सरपंच है। उसके पास इसराना निवासी जोरा सिंह का फोन आया। बताया कि उसकी बहन की शादी सुंडाना गांव में हुई है। उनके बीच विवाद चल रहा है, जिसको लेकर वे गांव में पंचायत लेकर आना चाहते हैं। उसने गांव के युवक प्रवीण के परिवार से बात करके दो जुलाई की पंचायत तय कर दी।
विज्ञापन
जान से मारने की दी धमकी
रविवार को इसराना से 20 से 25 लोग इसराना से पंचायत लेकर आए। गांव की चौपाल में सुंडाना व इसराना की पंचायत शुरू हुई। उसने गांव के युवक संदीप से पूछा कि उसका भाई प्रवीण पंचायत में क्यों नहीं आया है। इसी बात को लेकर गांव निवासी रोहताश ने उसके सिर में डोगा मार दिया। इतना ही नहीं पवन ने उसे पकड़ लिया, जबकि रमेश, प्रदीप, सन्दीप, जयवीर उर्फ कालू ने डंडों से हमला कर दिया। इसराना से पंचायत में आए जगदीश, सन्दीप व जोरी ने छुड़वाया। इतना ही नहीं, जब उसे अस्पताल ले जाया जाने लगा तो आरोपी प्रदीप व रमेश ने धमकी दी कि आज तो बच गया, दोबारा सामने आया तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन