{"_id":"637553f7c5723506ce760734","slug":"uiet-student-beaten-up-in-mdu-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: जज के बेटे के बाद अब MDU में यूआईईटी के छात्र को पीटा, बाहरी युवकों पर शराब के नशे में वारदात का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: जज के बेटे के बाद अब MDU में यूआईईटी के छात्र को पीटा, बाहरी युवकों पर शराब के नशे में वारदात का आरोप
Thu, 17 Nov 2022 02:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 17 Nov 2022 02:49 AM IST
सार
रात एक बजे के बाद छात्रावास में बाहरी युवकों ने शराब के नशे में मारपीट की। नाराज विद्यार्थी कुलपति से मिलने पहुंचे, रात दो बजे तक दरवाजे पर बैठे रहे।
विज्ञापन
एमडीयू के छात्रावास में हुई मारपीट के बाद कुलपति निवास के बाहर जमा छात्रावास के विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक एमडीयू में मंगलवार को जज के बेटे की पिटाई करने के बाद बुधवार रात करीब एक बजे यूआईईटी के कंप्यूटर साइंस विभाग के छात्र से भी मारपीट की गई। छात्रावास के बाहर खड़े छात्र को पांच-छह युवकों ने बुरी तरह पीटा। देर रात तक पुलिस को इस बारे में शिकायत नहीं दी गई थी। विवि के सुरक्षा अधिकारी ने कुछ भी कहने से परहेज किया।
बुधवार रात करीब एक बजे यूआईईटी का छात्र अलोक सिंह छात्रावास के बाहर खड़ा था। यहां कुछ युवक आए और उससे अभद्रता करने लगे। शराब के नशे में अभद्रता करने वाले युवकों का विरोध किया तो उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर छात्रावास के अन्य विद्यार्थी भी वहां पहुंच गए।
उन्हें देखकर मारपीट करने वाले भाग गए। विद्यार्थियों ने छात्र को संभाला और वहां खड़े तमाशा देख रहे गार्डों से मदद मांगी। इस पर गार्डों ने उन्हें साफ कहा कि अंदर चले जाओ, नहीं तो ये मार देंगे। इसके बाद गुस्साए सभी विद्यार्थी कुलपति से मिलने कैंपस में ही उनके निवास के बाहर पहुंचे। यहां तैनात सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें दरवाजे पर ही रोक लिया। इससे आगे उन्हें नहीं जाने दिया। इस कारण रात दो बजे तक विद्यार्थी वहीं बैठे रहे। समाचार लिखे जाने तक शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
इधर, बुधवार को दिनभर विवि परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी रहने का दावा किया गया है। किसी को अंदर जाने की अनुमति गहन जांच के बाद ही दी गई। वाहनों को भी बारीकी से तलाशी लेने के बाद ही अंदर प्रवेश करने दिया गया।