{"_id":"6243311453ac6345ad12477e","slug":"two-students-killed-in-road-accident-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में दर्दनाक हादसा: ट्राले की टक्कर से बाइक सवार आईटीआई के दो छात्रों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक में दर्दनाक हादसा: ट्राले की टक्कर से बाइक सवार आईटीआई के दो छात्रों की मौत
Tue, 29 Mar 2022 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 29 Mar 2022 09:47 PM IST
सार
आईटीआई से लौट रहा एक छात्र बोहर तो दूसरा लक्ष्मणपुरी कॉलोनी का रहने वाला था। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्राले ने नीचे पड़ी बाइक, मृतकों के फाइल फोटो व मृतकों के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में सोनीपत रोड पर भालौठ गांव के पास ट्राले ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचल दिया। गंभीर हालत में उनको पीजीआई ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बोहर गांव निवासी साहिल (20) और बाबा लक्ष्मणपुरी कॉलोनी निवासी मोहित (20) किलोई गांव स्थित आईटीआई में पढ़ते थे।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों बाइक पर सवार होकर छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे। भालौठ गांव से आगे बोहर की तरफ तेजी से आ रहे ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक दूर तक घसीटते हुए चली गई।
विज्ञापन
राहगीरों ने तत्काल घायलों को कार से पीजीआई में पहुंचाया, जहां दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पाकर आईएमटी थाने से एएसआई निक्कु पीजीआई पहुंचे और ट्रॉमा सेंटर के बाहर परिजनों के बयान दर्ज किए। हादसे से दोनों परिजनों में मातम का माहौल है। अब बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
दो बहनों का इकलौता भाई था साहिल
बोहर निवासी साहिल दो बहनों का इकलौता भाई था। अपने दोस्त मोहित के साथ आईटीआई गया था। उसके पिता सहदेव ने पुलिस को बताया कि वह पेंट का कार्य करता है और साइकिल पर भालौठ गया था। उसके सामने ही ट्रक ने बाइक सवार साहिल व उसके दोस्त मोहित को कुचल दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया है, जो राजस्थान का रहने वाला है।