{"_id":"63db8b0f63c290348419d915","slug":"two-dead-bodies-found-in-canal-near-ig-office-in-rohtak-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: आईजी ऑफिस के नजदीक नहर में मिले दो शव, हत्या की आशंका, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: आईजी ऑफिस के नजदीक नहर में मिले दो शव, हत्या की आशंका, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
Thu, 02 Feb 2023 03:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 02 Feb 2023 03:36 PM IST
सार
आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल का कहना है कि शवों को पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया गया है। शिनाख्त और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। नहर किनारे खड़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में दिल्ली रोड पर आईजी ऑफिस के सामने जवाहरलाल नेहरू कैनाल में दो शव मिलने से गुरुवार दोपहर सनसनी फैल गई। आशंका है कि किसी ने युवकों की हत्या कर शव यहां फेंके हैं। आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर 2 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जवाहरलाल नेहरू कैनाल के अंदर दो शव पड़े हुए हैं। सूचना पाकर आईएमटी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। कैनाल के किनारे पर भारी भीड़ जमा थी। कैनाल में पानी कम था। शव को नहर में निकालकर पटरी पर लाया गया। साथ ही आसपास के लोगों को शव शिनाख्त की लिए दिखाए गए,लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन