{"_id":"62bb0e884f576e52db3babee","slug":"threatening-to-kill-judge-by-sending-email-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: ई-मेल भेजकर जज को दी जान से मारने की धमकी, लिखा- कोर्ट में घुसकर गोली मार दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: ई-मेल भेजकर जज को दी जान से मारने की धमकी, लिखा- कोर्ट में घुसकर गोली मार दूंगा
Tue, 28 Jun 2022 07:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 28 Jun 2022 07:52 PM IST
सार
ई-मेल में जज के अलावा दो अन्य अधिकारियों को सीसी किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सनसिटी में छापा मारा, लेकिन मकान बंद मिला। एसपी ने कहा कि मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में एक युवक ने ई-मेल भेजकर जज व प्रशासन के अन्य अधिकारियों को गोली मारने की धमकी दी, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा है। एसपी के निर्देश पर आर्य नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर छापा मार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आशुतोष चौधरी नाम से जज की ई-मेल पर एक मेल भेजी गई है। मेल के अंदर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई है। लिखा गया है कि कोर्ट में घुसकर गोली मार दूंगा। इतना ही नहीं, जितनी पुलिस रोहतक में घूम रही है, उतनी गोली मारूंगा। साथ ही ई-मेल के अंदर खुद को रोहतक से बताते हुए सनसिटी का पता लिखा है। मामले की जांच कर रहे आर्य नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश का कहना है कि पुलिस ने बताए गए मकान पर दबिश दी, लेकिन वहां ताला लगा मिला।
विज्ञापन
पुलिस को लिखित शिकायत मिली है कि एक युवक ने जज को धमकी भरी ई-मेल भेजी है। साथ ही अन्य अधिकारियों को भी सीसी किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही धमकी के कारणों का खुलासा हो सकेगा। - उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक, रोहतक
विज्ञापन