फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The youth who came to snatch the car in Rohtak left their own car and ran away

रोहतक: कार छीनने आए थे, खुद की छोड़कर भागे, युवकों ने दिखाया साहस, लूट के आरोपियों को दौड़ाया

Fri, 06 Oct 2023 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 11:27 PM IST
सार

सुनारिया गांव के युवकों ने साहस  दिखाया और लूट के आरोपियों को दौड़ा दिया। एमडीयू का छात्र हरिसिंह कॉलोनी स्थित घर लौट रहा था। वारदात रुपया चौक पर हुई है। थाना प्रभारी बोले कि कार कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहे हैं। जल्द कामयाबी मिलेगी।

विज्ञापन
The youth who came to snatch the car in Rohtak left their own car and ran away
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर की झज्जर चुंगी से आगे रुपया चौक पर एमडीयू के छात्र की तीन युवकों ने कार छीनने का प्रयास किया। छात्र अपनी कार को लॉक करके सुनारिया गांव की तरफ भाग गया। वहां खेल रहे युवकों ने लूट का प्रयास करने वाले तीनों युवकों की गाड़ी का पीछा किया तो वे अपनी कार गांव में छोड़कर भाग गए। अब पुलिस कार को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हरिसिंह कॉलोनी निवासी निखिल ढाका ने बताया कि वह एमडीयू में एमए अंग्रेजी का छात्र है। वीरवार शाम करीब छह बजकर 40 मिनट पर कार में सवार होकर घर जा रहा था। जब वह रुपया चौक पर पहुंचा तो वहां पहले से एक कार खड़ी थी। उसमें सवार तीन युवकों ने उसकी कार के आगे अपनी कार अड़ा दी। दो युवक नीचे उतरे।
विज्ञापन


आरोपियों ने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। जबकि एक कार में ही बैठा रहा। एक युवक के हाथ में पिस्तौल था। युवकों ने उसकी गाड़ी छीनने का प्रयास किया। वह नीचे उतरा और गाड़ी को लॉक करके खेतों की तरफ भाग गया। थोड़ी दूरी पर सुनारिया गांव के युवक वॉलीबॉल खेल रहे थे। उसका पीछा कर रहे युवक खिलाड़ियों को देखकर पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अपनी वैगनार कार में सवार होकर गांव की तरफ चले गए। वॉलीवाल खेल रहे युवकों ने आरोपियों को पीछा किया। साथ ही गांव के युवाओं को फोन कर दिया। खुद को घेराव में देखकर तीनों युवक अपनी कार को गांव में ही छोड़कर फरार हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। हालांकि शुक्रवार शाम तक आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके थे।


आरोपियों के करीब पुलिस, कभी आ सकते हैं गिरफ्त में
कार छीनने का प्रयास करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। छोड़ी गई कार कब्जे में ली गई है। उससे भी महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। किसी भी समय आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है। -देशराज, प्रभारी, थाना शिवाजी कॉलोनी

ये वारदात अब तक अनट्रेस

  • 17 सितंबर : राजीव गांधी स्टेडियम रोड पर इंजीनियर दंपती की कार छीनी।
  • 30 अगस्त : विश्वकर्मा चौक पर पिस्तौल दिखाकर कार छीनी गई, अब तक सुराग नहीं।
  • 31 अगस्त : हकीकत नगर में हरिसिंह कॉलोनी की महिला का बैग छीना गया।
  • 9 सितंबर : जनता कॉलोनी में स्कूल से लौट रही शिक्षिका का पर्स छीना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed