{"_id":"582dccc14f1c1bf23c8fe6e9","slug":"the-replacement-of-the-old-cash-cashier-counterfeit-coins-pnb-rohtak-crime-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बदलवाने गई महिला को बैंक कैशियर ने थमाए नकली सिक्के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोट बदलवाने गई महिला को बैंक कैशियर ने थमाए नकली सिक्के
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 18 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
नकली करेंसी
- फोटो : demo pic
नोटबंदी के दौर में आमजन को बैंक और बाजार में प्रचलित नकली करेंसी से सतर्क रहना होगा। ऐसा ही एक मामला बृहस्पतिवार को सामने आया, जहां बैंक ने नकली सिक्के ग्राहक को थमा दिए। इसके बाद कैशियर ने खुद के दिए सिक्के भी लेने से मना कर दिया।
काहनौर से बृहस्पतिवार को झज्जर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आई प्रीति को 160 रुपये का चूना लगा है। प्रीति ने बताया कि वह 3000 रुपये बदलवाने के लिए लाइन में लगी थी। उसे एक नोट दो हजार रुपये का दिया गया और 1000 रुपये के बदले उसे 10-10 के सिक्के पकड़ा दिए गए। जब इन सिक्कों को बैंक में गिना इसमें 16 सिक्के नकली मिले। इस संबंध में बैंक के काउंटर पर बताया तो उन्होंने वापस लेने से ही मना कर दिया।