फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The pretext of marriage, rape case, absconding lover, crime in rohtak

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, घर छोड़कर आई तो प्रेमी फरार

Mon, 05 Sep 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 05 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
The pretext of marriage, rape case, absconding lover, crime in rohtak
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
शादी का झांसा देकर एक युवक लंबे समय तक छात्रा से संबंध बनाता रहा। जब छात्रा शादी के लिए अपना घर छोड़कर युवक के पास पहुंची तो आरोपी शादी से इनकार कर फरार हो गया। अब छात्रा का अपने घर लौटना भी मुश्किल हो गया। इस मामले में छात्रा ने आरोपी के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने छात्रा को नारी निकेतन भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक भिवानी के एक गांव निवासी छात्रा शहर के एक निजी कॉलेज से बीएससी कर रही है। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सहेली ने कुछ समय पहले उसकी मुलाकात भिवानी के दादरी क्षेत्र के मोढ़ी गांव निवासी सुमित से करवाई थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसके बाद प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
विज्ञापन


आरोपी सुमित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार होटल में दुष्कर्म किया। जब वह 20 अगस्त को आरोपी से शादी करने रोहतक पहुंची तो सुमित ने इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी सुमित छात्रा को छोड़कर फरार हो गया। छात्रा के पास अपने घर लौटने का रास्ता भी नहीं बचा था। इस पर छात्रा ने महिला थाने में आरोपी सुमित के खिलाफ शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने सुमित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। पुलिस ने छात्रा को कोर्ट के सामने पेश किया। यहां से उसे नारी निकेतन भेजने के आदेश मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-2 : झांसा देकर दुष्कर्म किया और भाग गया हिमाचल प्रदेश
ऐसा ही एक दूसरा मामला सामने आया है। भरत कॉलोनी की एक युवती ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर निवासी रवि पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि आरोपी रवि शहर में सिलेंडर सप्लाई का काम करता है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात रवि से हुई थी।


इसके बाद आरोपी ने युवती को शादी करने का झांसा दिया और दिल्ली बाईपास स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी ने इनकार कर दिया। आरोपी केस दर्ज होने के बाद हिमाचल प्रदेश भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed