फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The friend murdered after the party

दिनभर पार्टी करने के बाद रात में की दोस्त हत्या

Wed, 03 May 2017 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 03 May 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
The friend murdered after the party
भालौठ-किलोई मार्ग पर शव मिलने का मामला - फोटो : amar ujala
भालौठ-किलोई मार्ग पर युवक के शव की पहचान गांव बोहर निवासी नवीन के रूप में हुई है। इसके साथ ही मामले में खुलासा हुआ है कि नवीन के दोस्तों ने दिनभर पार्टी करने के बाद शराब के नशे में रविवार रात को ही उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को दबोच लिया है। इनमें से सेक्टर एक निवासी निखिल और विक्की को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। हत्या की वजह शराब पीने के दौरान आपसी कहासुनी बताई गई है। सोमवार सुबह एक ग्रामीण ने पुलिस कंट्रोल रूम को भालौठ-किलोई मार्ग पर एक युवक की लाश पड़े होने की सूचना दी थी। इस पर सदर डीएसपी ताहिर हुसैन और एसएचओ राजबीर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे थे। युवक का चेहरा आरोपियों ने ईंट और पत्थर से बुरी तरह कुचल रखा था। इस कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में पुलिस ने शव की पहचान के लिए उसे डैड हाउस में रखवा दिया था। जांच में पता चला कि मृतक बोहर निवासी नवीन था। नवीन रविवार से घर से लापता था। इस कारण परिजन ही पुलिस के पास पहुंच गए। जब पुलिस ने परिजनों से बात की तो सामने आया कि नवीन रविवार सुबह अपने चार दोस्तों के साथ घर से निकला था।।
विज्ञापन


नशे में कहासुनी हुई तो उतार दिया मौत के घाट

एसएचओ राजबीर सिंह का कहना है कि नवीन अपने दोस्तों के साथ रात को भालौठ किलोई माइनर के पास पार्टी करने चला गया था। यहां भी पांचों ने शराब पी। नशे में एक आरोपी की नवीन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी को लेकर आरोपियों ने ईंटों के जत्थे से नवीन के मुंह पर वार कर दिये। आरोपियों ने उसके मुंह पर एक के बाद एक कई वार किये। इस कारण नवीन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। मृतक के चाचा जयपाल ने बताया कि नवीन ऑटो चलाता था। वह घर से खेतों में जाने की बात कहकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने लगाया बोहर नाके पर जाम

वहीं, वारदात का पता चलने के बाद मृतक के भाई सहित कई ग्रामीणों ने सुबह बोहर नाके पर जाम लगा दिया। मृतक के परिजनों ने मामले में असली आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पकड़े गए लोग असल आरोपी नहीं हैं। पुलिस वारदात के असली आरोपियों को पकड़ने की बजाए फर्जी तरीके से कार्रवाई कर रही है। मामला बढ़ता देख अर्बन एस्टेट थाना एसएचओ मंजीत कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी टीम सहित मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ मृतक के परिजनों ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए शव लेने से इनकार कर दिया। परिजनों का कहना था कि पुलिस ने पुलिस ने बिना मंजूरी के नवीन का पोस्टमार्टम करवा दिया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को मामले में निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

शराब बनी अपराध की जड़

शहर में अचानक हुई वारदात का एक कारण शराब को माना जा रहा है। रेलवे रोड पर सुनारों वाली गली के ज्वेलर राधेश्याम और नवीन दोनों की हत्या के पीछे एक वजह शराब भी है। जिस समय राधेश्याम की हत्या की गई तो उनके आरोपी बेटे व अन्य दोनों आरोपियों ने शराब पी रखी थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी बेटे ने बताया भी कि उसने शराब के नशे में पिता की अधिक पिटाई कर दी। इस कारण उसकी मौत हो गई। इसी तरह अभी तक सामने आ रहा है कि नवीन की हत्या भी शराब के नशे में की गई। एसएचओ राजबीर ने बताया कि विक्की और निखिल नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


ज्वेलर की हत्या का दूसरा आरोपी भी दबोचा, दो दिन के रिमांड पर

पुलिस ने ज्वेलर राधेश्याम की हत्या करने वाले उसके बेटे के बाद साले के बेटे आरोपी गोहाना स्थित गौतम नगर निवासी प्रवीण उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। दूसरी तरफ एक दिन के रिमांड के बाद मृतक के आरोपी बेटे अमन को जेल भेज दिया गया। एसआई प्रमोद ने बताया कि आरोपी को गोहाना से पकड़ा गया है। आरोपी ने भी हत्या का कारण राधेश्याम का शराब पीना और गाली गलौज करना बताया है। एसआई का कहना है कि  वारदात में आरोपी मोनू की बाइक का प्रयोग किया गया था। रिमांड अवधि में आरोपी से बाइक बरामद की जाएगी। इसके अलावा मामले में फरार आरोपी जॉनी का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। बता दें कि गोहाना के वार्ड नंबर-21 स्थित गौतम नगर निवासी राधेश्याम (52 वर्षीय) की सुनारों वाली गली में आभूषण की दुकान है। शुक्रवार रात को करीब नौ बजे राधेश्याम अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी तीन युवक दुकान के अंदर घुस गये और राधेश्याम पर हमला बोल दिया। बेसुध होने पर व्यापारी को मरा हुआ समझकर आरोपी फरार हो गए। उपचार के दौरान शनिवार तड़के राधेश्याम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला तो एक फुटेज मेें राधेश्याम के छोटे बेटे रमन ने आरोपियोें को पहचान लिया। फुटेज में व्यापारी का बड़ा बेटा अमन, मामा का बेटा मोनू और पड़ोसी जॉनी दिखे। बाद में पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed