{"_id":"61731fda54a072267469c7c2","slug":"the-daughter-of-a-municipal-sweeper-was-shot-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: बाइक पर जा रही युवती पर कार सवार युवकों ने चलाई गोली, घर जाकर पता चला पैर में लगी है","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: बाइक पर जा रही युवती पर कार सवार युवकों ने चलाई गोली, घर जाकर पता चला पैर में लगी है
Sat, 23 Oct 2021 02:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:07 AM IST
सार
मुस्कान भाई के साथ पिता को लेने रोहतक आई थी, रास्ते में ड्रेन नंबर 8 की पटरी पर बैठे कार सवार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन युवती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक शुक्रवार की रात रोहतक से पिता और भाई के साथ अपने घर खिड़वाली गांव जा रही नगर निगम के सफाई कर्मचारी की बेटी को कार सवार युवकों ने गोली मार दी। वारदात गांव से पहले ड्रेन नंबर आठ के किनारे पटरी पर बैठे युवकों ने अंजाम दी। देररात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि पीजीआई में खिड़वाली गांव की 17 वर्षीय युवती को दाखिल कराया गया है, जिसके पैर में गोली लगी हुई है। थाने से एएसआई ओम सिंह पीजीआई पहुंचे। प्रारंभिक पूछताछ में युवती के पिता हंसराज ने बताया कि वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को ड्यूटी के बाद घर जाने में देरी हो गई। बेटे सरन ने कहा कि वह लेने के लिए रोहतक आ जाता है। वह और बेटी मुस्कान बाइक पर रोहतक आ गए। तीनों बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। रास्ते में ड्रेन नंबर आठ की पटरी पर एक इको कार खड़ी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, फिरोजाबाद के एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत आठ लोगों की मौत, तीन गंभीर
वहीं, पास बैठे युवक ने गोली चला दी। गोली पीछे बैठी युवती के पैर में लग गई। उनको घर जाकर गोली लगने का पता चला। तत्काल उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह का कहना है कि मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही वारदात से पर्दा उठ सकेगा।