फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sucide, haryana, rohtak, crime, police, death, girl

60 घंटे तक लड़ी जिंदगी के लिए जंग, अब तोड़ा दम

Fri, 28 Oct 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 28 Oct 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
sucide, haryana, rohtak, crime, police, death, girl
हादसा - फोटो : Demo Pic.
मनचले की धमकी और छेड़छाड़ से तंग होकर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने वाली छात्रा बृहस्पतिवार को जिंदगी की जंग हार गई। 90 प्रतिशत जली अवस्था में भी छात्रा जिंदगी और मौत के बीच 60 घंटे तक जूझती रही। पीजीआई में ही उसने बृहस्पतिवार दोपहर को अंतिम सांस ली। छात्रा पड़ोस में रहने वाले युवक की धमकियों से परेशान थी और तनाव में जीने को मजबूर थी। वह परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बता सकी और अंदर ही अंदर घुटती रही। पुलिस को दिए बयान में छात्रा का दर्द जुबां पर आ गया। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी कपिल और उसके भाई कुलवंत को गिरफ्तार कर चुकी है। छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने कहा था कि वह शहर के एक कालेज में पढ़ाई करती है। कपिल नाम का युवक पिछले पांच महीने से उसे परेशान करता था। वह रोजाना उसके साथ छेड़खानी करता था और शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। कई बार विरोध भी किया तो उसे धमकी देते हुए मारपीट की गई। युवक ने छात्रा के परिवार को मारने तक की धमकी दी थी। जिससे छात्रा काफी परेशान रहने लगी थी। उसने 24 अक्तूबर की रात को अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। परिजनों ने उसे 90 प्रतिशत जली अवस्था में उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया था। जहां बृहस्पतिवार दोपहर को हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। इस तरह छात्रा लगभग 60 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझती रही और उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


छात्रा के बयान में झलका दर्द

छात्रा 90 प्रतिशत जलने के बाद भी आरोपियों को सजा दिलाने के लिए जूझती रही। उसने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि उसका पूरा शरीर जल चुका है और उसका जिंदा रहना मुश्किल है। लेकिन इस तरह ही काफी लड़कियों को परेशान किया जाता है जो गलत है। लड़कियां ऐसी बात किसी से बताती नहीं हैं। लेकिन उसके साथ ऐसा करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जिससे कोई दोबारा ऐसी हरकत करने का साहस न जुटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी के पिता से शिकायत के बावजूद मिली धमकी

छात्रा ने अपने बयान में यह भी कहा है कि आरोपी कपिल के साथ उसका भाई कुलवंत, पिता और उसकी भाभी भी दोषी हैं। क्योंकि वे सब कुछ जानते थे और उन्होंने कभी आरोपी कपिल को ऐसा करने से नहीं रोका। छात्रा ने कपिल के पिता को इस बारे में बताया भी था, लेकिन उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया और उसके साथ छेड़छाड़ होती रही। इस मामले में पुलिस अब धारा बढ़ाने की तैयारी कर रही है।



छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पुलिस इसमें पूरी कार्रवाई कर रही है। छात्रा के बयान के आधार पर कार्रवाई हो रही है। आरोपी और उसके भाई को जेल भेजा जा चुका है और उसके पिता व अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- एसआई नीरज, एसएचओ, थाना, शिवाजी कालोनी, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed