फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   student crime watt app message

छात्रा को व्हाट्स एप पर किया मैसेज, शादी कर ले नहीं तो अनहोनी कर दूंगा

Sun, 13 Sep 2015 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 13 Sep 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
शहर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को एक युवक ने व्हाट्स एप पर मैसेज किया है।
विज्ञापन



सेेज में लिखा है कि मेरे साथ शादी नहीं करेगी तो तेरे साथ कोई अनहोनी कर दूंगा।

इससे घबराई छात्रा अपनी सहेलियोेेेें के साथ महिला थाने में शिकायत देने पहुंची। महिला थाना पुलिस ने नंबर ट्रेस करने के लिए साइबर सेल में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक शहर की एक कॉलोनी निवासी लड़की यहां के महिला कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

उसने शिकायत में बताया कि कई दिन पहले उसके व्हाट्स एप नंबर पर एक नंबर से एसएमएस आया। छात्रा ने इस नंबर को ब्लॉक कर दिया।

उसके दो दिन के बाद फिर नए नंबर से मैसेज आया। छात्रा ने उसे भी ब्लॉक कर दिया। इसके बाद नए नंबर से एक फोन आया और उसे कहा गया कि वह उसके नंबर ब्लॉक न करे और उसके साथ बात करे।


छात्रा ने बात करने से इनकार कर दिया और फोन काट दिया। शनिवार को छात्रा के पास नए नंबर से एक मैसेज आया कि मैं तुझसे शादी करना चाहता हूं। यदि तुमने इनकार किया तो तेरे साथ अनहोनी कर दूंगा।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकवाई जा रही है। नंबर को साइबर सेल में भेज दिया है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
गरिमा, महिला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed