{"_id":"6461d263f8e5f89a0a0d2d84","slug":"stones-pelted-at-house-in-rohtak-tej-colony-glass-panes-of-house-were-broken-woman-condition-critical-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: तेज कालोनी में मकान पर पथराव, घर के शीशे तोड़े, महिला की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: तेज कालोनी में मकान पर पथराव, घर के शीशे तोड़े, महिला की हालत गंभीर
Mon, 15 May 2023 12:04 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 15 May 2023 12:04 PM IST
सार
रोहतक की तेज कालोनी निवासी 27 वर्षीय करण ने दी शिकायत में बताया कि वह घर के पास पार्क में बैठा था। वहां पर तेज कालोनी निवासी भारत भी आ गया। उसे भारत से 10 हजार रुपये लेने थे। जैसे ही उसने पैसे मांगे, तभी आरोपी न केवल गाली-गलौच करने लगा, बल्कि थप्पड़ भी मारा।
विज्ञापन
युवकों ने किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक की तेज कालोनी में उधार दिए रुपये मांगने पर तीन युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मकान पर पथराव कर दिया। पथराव में न केवल घर के शीशे टूट गए, बल्कि मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस के मुताबिक तेज कालोनी निवासी 27 वर्षीय करण ने दी शिकायत में बताया कि वह घर के पास पार्क में बैठा था। वहां पर तेज कालोनी निवासी भारत भी आ गया। उसे भारत से 10 हजार रुपये लेने थे। जैसे ही उसने पैसे मांगे, तभी आरोपी न केवल गाली-गलौच करने लगा, बल्कि थप्पड़ भी मारा। डर के मारे वह घर पर आ गया। शाम पांच बजे भारत, शिवा व रिकी अपने हाथों में ईंट व रोड़े लेकर आए और घर पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
साथ ही उसकी स्कूटी भी तोड़ दी। इसक बाद आरोपी मकान के अंदर घुसे और उसे व उसकी मां सुनीता को पीटा। शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सतपाल ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है।
विज्ञापन