फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   STF Sonipat raids in Meham, Amit alias Baghi of Bhaini Surajjan arrested with illegal weapon

Rohtak: STF सोनीपत का महम में छापा, अवैध हथियार सहित भैणी सूरजन का अमित उर्फ बागी गिरफ्तार

Thu, 15 Jun 2023 09:39 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 15 Jun 2023 09:39 AM IST
सार

गोहाना के ठेकेदार से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में नोटिस देकर पुलिस पूछताछ कर रही थी। लेकिन अब महम थाने में आर्म्ज एक्ट के तहत केस दर्ज दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
STF Sonipat raids in Meham, Amit alias Baghi of Bhaini Surajjan arrested with illegal weapon
पुलिस थाना महम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत एसटीएफ ने रोहतक के भैणी सुरजन के युवक को जांच में शामिल किया तो कब्जे से देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी को आर्म्ज एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। रंगदारी केस में पुलिस ने आरोपी को क्लीनचिट दे दी। 

विज्ञापन


एसटीएफ सोनीपत के एसआई रामनिवास ने बताया कि फरवरी 2023 में गोहाना की हुकमचंद मंडी निवासी सुमित ने गोहाना सिटी थाने में केस दर्ज कराया था। बताया कि वह जनस्वास्थ्य विभाग (जल विभाग) में ठेकेदार हैं। उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह गोल्डी बराड़ का आदमी है। इसके बाद उसने कहा कि एक करोड़ रुपये भिजवा दे।
विज्ञापन


सुमित ने बताया कि जब उसने कहा कि वह गरीब आदमी है, एक करोड़ रुपये कहां से भिजवाऊं। इस पर कॉल करने वाले ने कहा कि मैं सब कुछ जानता हूं, तू क्या है। इसके बाद फोन काट दिया। कुछ देर बाद उनके व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा गया। जिसमें लिखा था तैयार हो जा इतनी गोली मारेंगे बात समझ नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता कर लिया होगा हमारे बारे में। सुमित ने पुलिस को बताया कि उनके पास कॉल 12 अंक के मोबाइल नंबर से आई है। ऐसे में अंदेशा है कि विदेशी नंबर से कॉल की गई है। एसटीएफ सोनीपत ने भैणी सुरजन निवासी अमित उर्फ बागी को केस में नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन जांच के बाद उसे क्लीनचिट दे दी। हालांकि उससे अवैध हथियार जरूर बरामद हुआ है। 


गोहाना के ठेकेदार से एक करोड़ की रंगदारी मामले के मामले में नोटिस देकर भैणी सुरजन निवासी अमित उर्फ बागी को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ में उसकी रंगदारी केस में केस में कोई भूमिका नहीं मिली। उसने इतना बताया कि उसके पास एक देसी पिस्तौल है, जो गांव में झाड़ियों के अंदर छुपा रखा है। इसके चलते पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को आर्म्ज एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। -एसआई रामनिवास, एसटीएफ सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed