फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   smogg, fogg, mist, weather, transportation, asthama, health, pollution, accident, death, injured

कोहरे के कारण हुए सड़क हादसों में कई लोग घायल

Sun, 11 Dec 2016 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 11 Dec 2016 02:40 AM IST
विज्ञापन
smogg, fogg, mist, weather, transportation, asthama, health, pollution, accident, death, injured
पिछले कई दिनों से पड़ रहे कोहरे के कारण हर रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। - फोटो : amar ujala
पिछले कई दिनों से पड़ रहे कोहरे के कारण हर रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। शनिवार को रोहतक-पानीपत हाईवे पर मकड़ौली टोल के नजदीक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, बाइक सवार का नाम पता नहीं चल सका। उधर, आईएमटी चौक के पास भी दो कार आपस में टकरा गईं, जिसमें कार सवार घायल हो गया। आनन-फानन में उपचार अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल रामगोपाल कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कड़कड़ाती ठंड ने दस्तक दे दी है। दो दिनों में पारे में तेजी से गिरावट आई है। अगले एक सप्ताह तक पारा अभी और गिरेगा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वहीं, हवा चलने से ठंड ने अधिक परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जाएगा। इसके साथ ही बादल भी छाए रहेंगे।
विज्ञापन


 अभी तक सुहावने मौसम का आनंद ले रहे शहरवासियों को शनिवार सुबह कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ी। कोहरा नहीं होने के कारण सूर्यदेव ने जल्दी दर्शन दिए तो कुछ राहत मिली। लेकिन शाम ढलते ही दोबारा ठंड ने अपने आगोश में ले लिया। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले एक सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। इसके साथ ही बुधवार तक बादल छाए रहेंगे। करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने वाली हवा ठंड को और बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed