फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Six -year- old girl abducted from home rape

छह साल की बच्ची का घर से अपहरण कर दुष्कर्म

Sat, 04 Jun 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 04 Jun 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
Six -year- old girl abducted from home rape
प्रतीकात्मक तस्वीर
शहर से लगते एक गांव में वीरवार रात सोते समय एक छह साल की बच्ची का घर से अपहरण कर लिया गया। बच्ची को सुनसान जगह पर लेकर दुष्कर्म किया और सुबह लहूलुहान हालत में घर के बाहर छोड़कर भाग गया। जानकारी मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने गांव में छानबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अज्ञात पर केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यूपी के शाहजहांपुर जिले का रहने वाला दलित परिवार काफी समय से अर्बन एस्टेट थानाक्षेत्र के एक गांव में रहता है। यहां रहकर परिवार मजदूरी करता है। पूरा परिवार बृहस्पतिवार रात घर में सोया था। इसी बीच घर में घुसकर किसी ने छह साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। आरोपी बच्ची को घर से दूर नहर के पास लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिवार के लोगों ने सुबह लगभग पांच बजे जागने पर देखा कि बच्ची चारपाई से गायब है। घबराकर परिजन उसकी तलाश करने लगे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद वह बच्ची को तलाशने गांव में चले गये। इस बीच आरोपी बच्ची को लहूलुहान हालत में घर के बाहर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि बच्ची खून से लथपथ थी। उन्होंने आरोपी को खोजने की काफी कोशिश की लेकिन उसका पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। बच्ची का देर शाम तक सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा था। मामले में जांच अधिकारी एएसआई किरण ने बताया कि बच्ची की मां के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। बच्ची का मेडिकल कराने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। बच्ची की हालत देखकर लगता है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed