फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   six robbers arrested in kalanaur loot case

कलानौर में लूट गिरोह के छह बदमाश सरगना सहित गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 03 Oct 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
आखिरकार एक लूट गिरोह की दौड़ खत्म हो गई। कलानौर इलाके में ताबड़तोड़ लूट की वारदात अंजाम देने वाले गिरोह के छह सदस्य सरगना समेत सीआईए-2 और कलानौर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने सभी को हथियारों समेत दबोचा है। आरोपी कलानौर-मोखरा रोड पर कॉलेज मोड़ के पास बने एक कोठड़े में बैठकर पेट्रोल पंप लूट की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन


 लूट के बाद गिरोह को हांसी कोर्ट में शामलो कला निवासी एक युवक और सफीदो कोर्ट में एक युवक की हत्या करनी थी। इसके लिए रुपयों की जरूरत के चलते पेट्र्रोल पंप लूटना चाहते थे। शुक्रवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि एसपी शशांक आनंद ने कुछ दिन पहले ही डीएसपी सुखबीर सिंह की देखरेख में सीआईए 2 इंचार्ज राकेश सैनी, एसआई सुभाष और कलानौर थाना एसएचओ नरेंद्र पाल की अगुवाई में टीम बनाई थी। डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया कि गिरोह में करसोला (जींद) निवासी पवन उर्फ बादशाह, प्रदीप, मोखरा निवासी विजय उर्फ  सोनू, रोहित उर्फ मोटा, सचिन  और भिवानी के प्रेमनगर निवासी राजेश उर्फ  धोला को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से एक लूटी हुई कार, बाइक सहित कई हथियार बरामद हुए हैं। गिरोह ने पिछले दो महीने से कलानौर इलाके में लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया। प्रदेश में भी कई जगहों पर वारदात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जींद का कुख्यात है बादशाह, वर्षों से चल रही गैंगवार
पुलिस ने बताया कि आरोपी पवन उर्फ बादशाह जींद जिले का कुख्यात आरोपी है। उसकी शामलो कला के ठेकेदार जयभगवान के साथ पुरानी रंजिश है। दोनों के बीच चली आ रही गैंगवार में कई हत्याएं हो चुकी हैं। इस गैंगवार में पवन के ग्रुप के तीन सगे भाई मोखरा निवासी संदीप, दीपक, कुलदीप, करसौला निवासी शमशेर और शादीपुर के प्रवीन पहलवान की हत्या दूसरे गैंग ने कर रखी है।

इसी रंजिश के चलते पवन ने अपने दोस्त मोखरा निवासी संदीप की हत्या का बदला लेने के लिए साथी विजय उर्फ  सोनू साथ मिलकर दूसरे गैंग के दो लोगों की हत्या की साजिश बनाई थी। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने यूपी से हथियार खरीदे थे। पवन के खिलाफ जुलाना थाने में आर्म्स और प्रिजनर एक्ट के 5 केस दर्ज हैं।


ये हुई बरामदगी-
आरोपी                          बरामदगी
विजय उर्फ सोनू             एक 9 एमएम का पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस।
प्रदीप                          एक डोगा बंदूक, एक कमर पर बंधी पेटी जिसमें 10 रौद थे।
 पवन                         एक देशी पिस्तौल
रोहित उर्फ मोटा               गंडासा
राजेश उर्फ धौला              एक बिंडा
सचिन                         लोहे की रॉड
आरोपियों से 24 सितंबर को गांव मसूदपुर के पास लूटी गई कार और बाइक बरामद की है।

इन वारदातों को हुआ खुलासा-
-  5 अगस्त को प्रदीप, शादीपुर जुलाना निवासी दीपक उर्फ  बच्ची व करसौला निवासी अनूप उर्फ फौजी ने मिलकर जुलाना में दुर्गा मंदिर वाली गली में एक बाइक सवार को गोली मारी थी। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज हुआ था।

- 9 सितंबर को प्रदीप, रोहित उर्फ  मोटा, राजेश उर्फ  धौला, सचिन व विजय उर्फ  सोनू ने मिलकर कलानौर रेलवे फ ाटक के नजदीक से एक कार के सामने बाइक अड़ाकर कार चालक से लूटपाट की थी। आरोपियों ने उससे कार सहित सोने की चेन, अंगूठी, पर्स, एटीएम सहित अन्य सामान लूटा था।

- 21 सितंबर को प्रदीप,  रोहित उर्फ  मोटा व सचिन ने मिलकर करसौला गांव के नजदीक एक कार के सामने लूटी गई कार अड़ाकर पिस्तौल की नोंक पर कार लूटी थी।
- 24 सितंबर को प्रदीप, रोहित उर्फ  मोटा,  राजेश उर्फ  धौला ने गांव मसूदपुर के पास कार सवार दंपत्ति को लूटा था। आरोपियों ने दंपत्ति से बंदूक की नोंक पर कार सहित नकदी, एटीएम कार्ड व अन्य सामान लूटकर उन्हें बसाना-मोखरा के खेतों मे फेंक दिया था।

- 25 सितंबर को प्रदीप, रोहित उर्फ  मोटा, राजेश उर्फ  धौला व सचिन ने मिलकर गांव मसूदपुर के नजदीक एक ट्रक के आगे कार अड़ाकर चालक से 6 हजार रुपये, एटीएम कार्ड व अन्य सामान लूट लिया था। फिर चालक के साथ मारपीट कर उसे आंवल-लाहली के बीच खेतों मे फेंक दिया था।


- 25, 26 सितंबर की रात को प्रदीप, रोहित उर्फ  मोटा, राजेश उर्फ  धौला ने गांव पटवापुर के पास शराब के ठेके पर 2 गोलियां चलाई थीं। गोलियां ठेके के अंदर रखे फ्रिज में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed