फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shopkeeper commits suicide by hanging in Rohtak of Haryana

दुकानदार ने की आत्महत्या: लिखा- ‘पत्नी ने बहुत समझाया, मैंने शराब नहीं छोड़ी, अब दुनिया छोड़ रहा हूं, उनको तंग न किया जाए’

Fri, 04 Feb 2022 09:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 09:21 PM IST
सार

हरियाणा के रोहतक जिले की तेज कॉलोनी के किराना दुकानदार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले कमरे में सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें लिखा कि पत्नी या परिजनों को तंग न किया जाए। व्यापारी के माता-पिता का देहांत हो चुका है।

विज्ञापन
Shopkeeper commits suicide by hanging in Rohtak of Haryana
मृतक रघु का फाइल फोटो दूसरी ओर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मेरी पत्नी ने बहुत समझाया, लेकिन मैंने शराब पीना नहीं छोड़ा। अब अपनी मर्जी से दुनिया छोड़ रहा हूं। मेरी पत्नी या परिजनों का कोई कसूर नहीं है। उनको तंग न किया जाए। हरियाणा के रोहतक शहर की तेज कॉलोनी में किराना दुकानदार रघु (33) ने गुरुवार की रात आत्महत्या करने से पहले यह सुसाइड नोट लिखा। शुक्रवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे पर बंधे फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि तेज कॉलोनी निवासी रघु के पिता भीमसेन एमडीयू में तबला वादक के तौर पर काम करते थे। काफी समय पहले भीमसेन व उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। बेटे रघु ने घर के पास ही किराना की दुकान कर ली। उसके दो बच्चे हैं। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि तेज कॉलोनी में किराना के दुकानदार रघु ने फांसी लगा ली। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात को रघु घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। सुबह जब काफी देर तक जब रघु नीचे नहीं उतरा तो चिंता हुई। परिवार के लोग ऊपर गए। कमरे के अंदर रघु फंदे से लटका हुआ था। घर के अंदर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह शराब का नशा करता था। पत्नी ने काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। अब अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने इसके साथ परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। - इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी पुरानी सब्ज मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed