फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   shooter, rangdari, gang, neetu gang, crime, encounter, police, haryana, medical road

जिंदा रहने के लिए देनी पड़ती है रंगदारी

Mon, 10 Oct 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 10 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
shooter, rangdari, gang, neetu gang, crime, encounter, police, haryana, medical road
मेडिकल मोड़ पर पिस्तौल के दम पर रेहड़ी वालों से हर रोज होती है वसूली - फोटो : amar ujala
लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस से बेखौफ बदमाश अब जान बख्शने की कीमत वसूल रहे हैं। इससे खौफ खाए लोग भले ही अपने परिवार का पेट न पाल सकें लेकिन, बदमाशों को हर रोज हजारों रुपये बतौर रंगदारी देते हैं। मेडिकल मोड़ के पास कई रेहड़ी वालों से कई दिनों से एक व्यक्ति लग्जरी गाड़ी से आकर पिस्तौल के दम पर रंगदारी वसूल रहा है। लगातार परेशान होने के बाद एक रेहड़ी संचालक ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पीजीआई थाने में सांघी के अजय हुड्डा के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को दबोचने के लिए सीआईए को जिम्मेदारी सौंपी गई है।  
विज्ञापन


गांधी कैंप निवासी गुलशन कुमार मेडिकल मोड़ पर काफी समय से कुल्फी की रेहड़ी लगाता है। पुलिस को दी शिकायत में गुलशन ने बताया कि अजय हुड्डा नाम का एक युवक हर रोज लग्जरी गाड़ी में सवार होकर आता है। उसके पास पिस्टल होती है। आरोपी रोज रेहड़ी वालों से 200-200 रुपये की वसूली करता है। यदि कोई इनकार करता या पुलिस को शिकायत देने की बात करता तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता। इस कारण सभी रेहड़ी वालों के अंदर आरोपी ने खौफ बैठा रखा है और जान बचाने के लिए आरोपी को रंगदारी देते हैं। लगातार आरोपी की वसूली से परेशान होकर गुलशन ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


500 की कमाई में 200 रुपये की रंगदारी

कुछ रेहड़ी वालोें को इतनी कमाई नहीं होती जितनी आरोपी वसूली कर लेता है। शिकायत कर्ता गुलशन का कहना है कि दिन भर खड़ा रहने के बाद 500 रुपये की कमाई होती है। इसमें से प्रतिदिन आरोपी को 200 रुपये की वसूली देनी पड़ती है। आरोपी को कई बार परिवार की आर्थिक स्थिति भी बताई लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई महीनों से कर रहा है वसूली

गुलशन कुमार के द्वारा आरोपी अजय के खिलाफ शिकायत देने पर अब अन्य रेहड़ी संचालक भी सामने आ गये है। संचालकों का कहना है कि आरोपी कई महीनों से उनसे वसूली कर रहा था। जब भी किसी रेहड़ी वाले ने वसूली देने में आना कानी की तो उसे ही हत्या की धमकी दी गई।



सांघी के अजय हुड्डा के खिलाफ वसूली का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच सीआईए को सौंप दी गई है। आरोप है कि अजय काफी समय से रेहड़ी वालोें से वसूली कर रहा था। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
एएसआई अशोक कुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed