फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sansad nidhi kosh four & half crore not spend batra

सांसद निधि के साढ़े चार करोड़ रुपये नहीं खर्च पाए बतरा, अब प्रशासन को लपेटा

Sun, 12 Mar 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 12 Mar 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
sansad nidhi kosh four & half crore not spend batra
श्‍ाादीलाल बत्‍तरा - फोटो : amar ujala
कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य शादीलाल बतरा का कहना है कि राजनीतिक दबाव में नगर निगम 45 विकास कार्यों का एस्टीमेट नहीं बना रहा, जिसके चलते वे अपना पूरा बजट प्रयोग नहीं कर पाएंगे। वहीं, नोडल अधिकारी और एडीसी प्रदीप कुमार का कहना है कि मामला उनके नोटिस में नहीं है। वे कार्यालय में जाकर पता लगाएंगे, यह चूक कैसे हुई?
विज्ञापन


सांसद शादीलाल बतरा का कहना है कि उन्होंने करीब साढे़ चार करोड़ के विकास कार्यों के लिए प्रशासन को संस्तुति पत्र दिया है, साथ ही नोडल अधिकारी को ये पत्र भेज दिए गए। इसके बावजूद करीब 45 विकास कार्यों का एस्टीमेट तैयार किया गया और न ही ग्रांट जारी की गई। यह जनहित से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा है, जिसे राज्यसभा में भी उठाएंगे। सांसद बतरा का कहना है कि आखिर इसके पीछे क्या मंशा है, यह भी जनता के सामने आनी चाहिए?
विज्ञापन


सांसद कोष में केंद्र देती है पांच करोड़
सांसद ने बताया कि प्रत्येक वर्ष केंद्र सरकार की ओर से सभी सांसदों को विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये जारी किए जाते हैं। उन्होंने भीड़-भाड़ और अपराधियों पर नजर रखने के लिए 7 अगस्त को रोहतक प्रशासन अधिकारियों को पांच लाख रुपये की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए संस्तुति पत्र भेजा था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब अधिकारियों से जवाब मांगा तो उन्हें बताया गया कि एस्टीमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांधी नगर स्थित मदनलाल धींगड़ा धर्मशाला में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए दस लाख रुपये का संस्तुति पत्र नगर निगम को भेजा था, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। रोहतक के अलावा अंबाला, झज्जर, हांसी, बेरी, जींद, पलवल, नरवाना, जुलाना, गन्नौर, गुरुग्राम और भिवानी में विकास कार्यों के लिए पत्र भेजे थे, लेकिन प्रशासन का रवैया गैर जिम्मेदराना रहा।


4.18 करोड़ की राशि नहीं हुई जारी
सांसद बतरा का कहना है कि उनकी संस्तुति के बाद भी चार करोड़ 18 लाख रुपये के विकास कार्यों की राशि जारी नहीं की गई है। इस बारे में नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप कुमार का कहना है कि काफी समय से उनकी ड्यूटी इधर-उधर लगी थी। आफिस में जाकर पता लगाएंगे कि यह चूक कैसे हुई?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed