फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   salesmen himself made plan for loot

साढ़े तीन लाख रुपये लूट मामलाः सेल्समैन ने दोस्तों संग रची थी साजिश

Mon, 21 Sep 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 21 Sep 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
दो दिन पहले दयानंद मठ के पास ऑटो सवार सेल्समैन से हुई लूट फर्जी निकली। हिसार के शिव नगर निवासी सेल्समैन विकास ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर रुपयों से भरा बैग छीनने की साजिश रची थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी विकास ने इस बात का खुलासा किया है।
विज्ञापन


सलारा मोहल्ला पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब विकास के साथ साजिश में शामिल दोस्तों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने विकास से उनके ठिकानों के बारे में पूछताछ की है। दोनों ही आरोपी हिसार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


10 दिन पहले बनाई थी योजना
एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी विकास ने करीब 10 दिन पहले लूट के बहाने रुपये गबन करने की योजना बनाई थी। विकास हिसार की ग्रीन फे ब्रिक फैक्टरी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है। कंपनी पूरे प्रदेश में कैरी बैग सप्लाई करती है। प्रदेश में सभी व्यापारियों से रिकवरी का काम विकास की करता है। विकास ने रुपये ठगने के लालच में दोस्तों के साथ लूट का ढोंग रचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि 18 सितंबर को वह जब रुपये लेने रोहतक पहुंचा तो उसने अपने दो दोस्तों को यहां बुला लिया। पूर्व निर्धारित रणनीति के तहत दोनों दोस्त गोहाना अड्डे से बाइक पर विकास के ऑटो के साथ चल दिए। मौका मिलते ही दयानंद मठ के पास फायर कर दोनों ने विकास से साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को हिसार रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed