{"_id":"644cd74eaa91b4b7a806f32b","slug":"rupees-and-gold-chain-looted-from-sbi-cashier-in-rohtak-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: एसबीआई के कैशियर से 25 हजार रुपये व सोने की चेन लूटी, बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: एसबीआई के कैशियर से 25 हजार रुपये व सोने की चेन लूटी, बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
Sat, 29 Apr 2023 02:08 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 29 Apr 2023 02:08 PM IST
सार
रोहतक पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव चिमनी निवासी विकास ने दी शिकायत में बताया कि वह आंवल स्थित एसबीआई ब्रांच में कैशियर है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे क्रेडिट कार्ड लेने के लिए बैंक के बाहर खड़ी गाड़ी के पास आया था। तभी एक युवक उसके पास आया और नाम पूछकर कमर में पिस्तौल लगा लिया।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक कलानौर खंड के गांव आंवल में बाइक सवार दो युवक एसबीआई बैंक के कैशियर से हथियारों के बल पर 25 हजार की नकदी व सोने की चेन लूटकर ले गए। इस संबंध में कलानौर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कलानौर खंड के गांव आंवल में हुई वारदात
पुलिस के मुताबिक झज्जर जिले के गांव चिमनी निवासी विकास ने दी शिकायत में बताया कि वह आंवल स्थित एसबीआई ब्रांच में कैशियर है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे क्रेडिट कार्ड लेने के लिए बैंक के बाहर खड़ी गाड़ी के पास आया था। तभी एक युवक उसके पास आया और नाम पूछकर कमर में पिस्तौल लगा लिया।
विज्ञापन
दो अन्य युवक आए और 25 हजार की नकदी व सोने की दो तोले की चेन छीन ली। इसी बीच एक युवक बोला और कुछ नहीं ले रहा। यह मुंह पर पिस्तौल का बट मारा। इसके बाद चार बाइक पर आठ से 10 युवक फरार हो गए।
विज्ञापन