{"_id":"6504a01de0a7aea385073948","slug":"rohtak-woman-fell-down-from-bike-on-breaker-died-in-hospital-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरी महिला, अस्पताल में तोड़ा दम, लिफ्ट लेकर लौट रही थी घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: ब्रेकर पर बाइक से उछलकर गिरी महिला, अस्पताल में तोड़ा दम, लिफ्ट लेकर लौट रही थी घर
Fri, 15 Sep 2023 11:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:49 PM IST
सार
35 वर्षीय लल्ली उर्फ मनीषा हरदोई जिले के गांव खतीपुर की रहने वाली थी। सेक्टर-एक में काम करके बाइक सवार से लिफ्ट लेकर घर लौट रही थी। चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में दिल्ली बाईपास रोड पर जाट भवन के नजदीक ब्रेकर पर एक महिला बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव खतीरपुर निवासी जलेन्धर ने बताया कि वह परिवार सहित घनीपुरा में रहता है। उसकी पत्नी 35 वर्षीय मनीषा उर्फ लल्ली घरों में काम करती थी। गुरुवार को काम करने गई थी। वापस आते समय किसी अज्ञात बाइक सवार से लिफ्ट ले ली।
विज्ञापन
जाट भवन नजदीक बाइक चालक ने ब्रेकर के ऊपर से तेजगति से बाइक उछाल दी। इससे लल्ली नीचे गिर गई और उसके सिर में चोट आई। राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन