{"_id":"673a2d7e7ef1cce7de0e923f","slug":"rohtak-took-selfie-with-ias-on-minister-s-stage-mobile-stolen-after-some-time-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: मंत्री के मंच पर आईएएस के साथ ली सेल्फी, थोड़ी देर बाद मोबाइल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: मंत्री के मंच पर आईएएस के साथ ली सेल्फी, थोड़ी देर बाद मोबाइल चोरी
Sun, 17 Nov 2024 11:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:23 PM IST
सार
गोहाना के युवक ने पीजीआईएमएस थाने में केस दर्ज कराया है। दो दिन पहले एमडीयू के ऑडिटोरियम में सहकारिता विभाग की प्रदर्शनी में भाग लेने आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में सहकारिता मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा के मंच पर आईएएस अधिकारी के साथ गोहाना के युवक ने सेल्फी ली। थोड़ी देर बाद उसका मोबाइल चोरी हो गया। दो दिन बाद बिजेंद्र सैनी ने पीजीआईएमएस थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गोहाना के मुगलपुरा निवासी बिजेंद्र सैनी ने बताया कि 15 नवंबर को एमडीयू के टैगोर ऑडोटोरियम में सहकारिता विभाग की प्रदेशस्तरीय प्रदर्शनी थी, जहां कार्यक्रम में मंच पर सहकारिता एवं जेल मंत्री अरविंद शर्मा भी थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंच पर वह मंत्री के साथ था।
विज्ञापन
नजदीक अधिकारी भी खड़े थे। उसने एक आईएएस अधिकारी के साथ सेल्फी लेकर मोबाइल जेब में डाल लिया। थोड़ी देर बाद मोबाइल फोन चोरी मिला, जिसमें दो फोन नंबर थे। उस दिन वह घर चला गया। अब थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन