{"_id":"652ad1ae54d7b9a3110a0d95","slug":"rohtak-theft-in-the-houses-of-3-including-former-chairman-in-bhaloth-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: बगैर ताला, दरवाजा व दीवार तोड़े घरों से नकदी-जेवर ले उड़े चोर, पूर्व चेयरमैन समेत 3 के घरों में वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: बगैर ताला, दरवाजा व दीवार तोड़े घरों से नकदी-जेवर ले उड़े चोर, पूर्व चेयरमैन समेत 3 के घरों में वारदात
Sat, 14 Oct 2023 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:06 PM IST
सार
20 दिन बाद फिर से चोरी की वारदात से ग्रामाणों में रोष है। चोरों ने बगैर कोई ताला, दरवाजा या दीवार तोड़े ही वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को कुछ सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
भालौठ में हुई चोरी के बाद बिखरा पडा सामान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के रोहतक के गांव भालौठ में 20 दिन बाद चोरों ने फिर उत्पात मचाया। साथ लगते तीन मकानों से चोर लाखों रुपये के जेवर व नकदी चुरा ले गए। जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेश फौगाट के मकान को भी निशाना बनाया गया। रात के समय चोरों ने बगैर कोई ताला, दरवाजा या दीवार तोड़े ही वारदात को अंजाम दिया। यही नहीं, सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ नजर नहीं आया है। ऐसे में इन शातिर चोरों के आसपास के क्षेत्र का होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन का कहना है कि शुक्रवार रात परिवार घर में सोया था। दूसरे कमरे में सामान रखा हुआ था। रात के समय छत के रास्ते आए चोर इस कमरे से 10 तोला सोना, 70 हजार रुपये चुरा ले गए। यही नहीं, इस मकान के साथ लगते रविंद्र और देवेंद्र के मकान में भी छत के रास्ते घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इनके मकान से करीब 12 हजार रुपए नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए।
विज्ञापन
शनिवार सुबह तीनों घरों के सदस्य उठे तो साथ लगते कमरों का हाल देखकर चाैंक गए। यहां बिखरा पड़ा सामान और खुली अलमारी देख परिजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। सामान जांचा तो चोरी का पता लगा। यहां न आभूषण मिले न रुपये। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पास के कमरे में सो रहे परिजनों को चोरों के घर में घुसने व चोरी की वारदात को अंजाम देने की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टीम के साथ एफएसएल व डॉग स्कवायड टीम भी साथ रही। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। यहां करीब तीन घंटे छानबीन के बाद पुलिस लौट गई। एक टीम इलाके के सीसीटीवी खंगालने में व्यस्त रही। हालांकि शनिवार देर शाम तक सीसीटीवी फुटेज से कुछ खास हाथ नहीं लगा था।
25 सितंबर को हुई घटना के आरोपियों का नहीं लगा सुराग
भालौठ में 20 दिनों में दूसरी बार गांव में चोरी वारदात से ग्रामीणों में रोष है। 25 सितंबर को भालोठ निवासी सुमित के मकान से चोर पांच लाख रुपये का सोना, 12 हजार की चांदी व 84 हजार रुपये नकद चुरा कर ले गए थे। इस मामले में चोर पुलिस की पकड़ से बाहर है। अब इसी गांव में तीन और चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
भालोठ में चोरी की वारदात सामने आई है। जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन समेत तीन लोगों घरों से चोर नकदी व जेवर चुरा ले गए हैं। परिजनों कमरों में सोए हुए थे। जबकि सामान रखे दूसरे कमरे में कोई नहीं था। सीसीटीवी में कुछ खास हाथ नहीं लगा है। जल्दी ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी। पुराने मामले में भी जांच जारी है। -सुशील कुमार, प्रभारी, आईएमटी थाना।