{"_id":"635765c2e6bb412ea0057c0b","slug":"rohtak-robbery-from-trolley-driver-and-operator-going-from-narnaul-to-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: नारनौल से मेरठ जा रहे ट्राला चालक और परिचालक से लूट, चाय पीने के लिए रुके थे दोनों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: नारनौल से मेरठ जा रहे ट्राला चालक और परिचालक से लूट, चाय पीने के लिए रुके थे दोनों
Tue, 25 Oct 2022 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 25 Oct 2022 09:57 AM IST
सार
यूपी के मुजफ्फनगर जिले के गांव जोला, तहसील बुढाना निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद हसन ने बताया कि वह मेरठ की ए टू जेड कालोनी निवासी अनंत राठी के 18 टायरी ट्राले पर ड्राइवर व उसी के जिले के गांव गंदोर निवासी मोहसिन परिचालक के तौर पर नौकरी करता है।
विज्ञापन
CRIME SCENE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौल से यूपी के मेरठ में डस्ट भरकर जा रहे ट्राला चालक व परिचालक को सांपला के पास हाईवे पर कार सवार दो युवकों ने चाकू से हमला करके लूट लिया। लुटेरे 20 हजार की नकदी व दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। इस संबंध में सांपला थाने में केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक यूपी के मुजफ्फनगर जिले के गांव जोला, तहसील बुढाना निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद हसन ने बताया कि वह मेरठ की ए टू जेड कालोनी निवासी अनंत राठी के 18 टायरी ट्राले पर ड्राइवर व उसी के जिले के गांव गंदोर निवासी मोहसिन परिचालक के तौर पर नौकरी करता है। 23 अक्तूबर की रात को दोनों हरियाणा के नारनौल करेसर (डस्ट) लेने गया था। वे रात को डस्ट भरकर मेरठ के लिए चल पड़े। रात करीब 3 बजे सांपला के नजदीक भैंसरू गांव के पास पहुंचे, जहां ट्राला रोककर चाय पीने के लिए रुक गए।
दोनों ने दुकान से चाय बनवाई और ट्राले में बैठकर पीने लगे। इसी बीच सफेद रंग की कार आकर रुकी। उसमें से एक युवक नीचे उतरा और ट्राले में चढ़कर पैसे मांगने लगा। उसने आनाकानी की तो गाली-गलौच करने लगा। इसी बीच दूसरा युवक भी ट्राले में चढ़ गया। दोनों ने जबरदस्ती उससे 17 हजार रुपये, मोबाइल फोन व परिचालक से 3 हजार की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया। जाते समय एक युवक उसके पैर में चाकू मारकर फरार हो गया।