फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Robbery from trolley driver and operator going from Narnaul to Meerut

Rohtak: नारनौल से मेरठ जा रहे ट्राला चालक और परिचालक से लूट, चाय पीने के लिए रुके थे दोनों

Tue, 25 Oct 2022 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 25 Oct 2022 09:57 AM IST
सार

यूपी के मुजफ्फनगर जिले के गांव जोला, तहसील बुढाना निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद हसन ने बताया कि वह मेरठ की ए टू जेड कालोनी निवासी अनंत राठी के 18 टायरी  ट्राले पर ड्राइवर व उसी के जिले के गांव गंदोर निवासी मोहसिन परिचालक के तौर पर नौकरी करता है।

विज्ञापन
Rohtak: Robbery from trolley driver and operator going from Narnaul to Meerut
CRIME SCENE

विस्तार

नारनौल से यूपी के मेरठ में डस्ट भरकर जा रहे ट्राला चालक व परिचालक को सांपला के पास हाईवे पर कार सवार दो युवकों ने चाकू से हमला करके लूट लिया। लुटेरे 20 हजार की नकदी व दो मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। इस संबंध में सांपला थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यूपी के मुजफ्फनगर जिले के गांव जोला, तहसील बुढाना निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद हसन ने बताया कि वह मेरठ की ए टू जेड कालोनी निवासी अनंत राठी के 18 टायरी  ट्राले पर ड्राइवर व उसी के जिले के गांव गंदोर निवासी मोहसिन परिचालक के तौर पर नौकरी करता है। 23 अक्तूबर की रात को दोनों हरियाणा के नारनौल करेसर (डस्ट) लेने गया था। वे रात को डस्ट भरकर मेरठ के लिए चल पड़े। रात करीब 3 बजे सांपला के नजदीक भैंसरू गांव के पास पहुंचे, जहां ट्राला रोककर चाय पीने के लिए रुक गए।
विज्ञापन


दोनों ने दुकान से चाय बनवाई और ट्राले में बैठकर पीने लगे। इसी बीच सफेद रंग की कार आकर रुकी। उसमें से एक युवक नीचे उतरा और ट्राले में चढ़कर पैसे मांगने लगा। उसने आनाकानी की तो गाली-गलौच करने लगा। इसी बीच दूसरा युवक भी ट्राले में चढ़ गया। दोनों ने जबरदस्ती उससे 17 हजार रुपये, मोबाइल फोन व परिचालक से 3 हजार की नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया। जाते समय एक युवक उसके पैर में चाकू मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed