फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, prakash singh committee report, forces not reached khap land, jaat reservation, haryana

अपने थाने और चौकियां नहीं बचा सकी पुलिस, लोगों की सुरक्षा क्या करती

Wed, 01 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 01 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
rohtak, prakash singh committee report, forces not reached khap land, jaat reservation, haryana
हरियाणा ​हिंसा पर प्रकाश सिंह कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
 प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट में उन डीएसपी, एसएचओ और चौकी इंचार्ज पर तल्ख टिप्पणी की गई है, जिनके यहां ज्यादा बवाल हुआ है या जिनके थाने और चौकियां उपद्रवियों के निशाने पर आ गए। ऐसे लोगों के लिए रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने थाने और चौकियां नहीं बचा सकी पुलिस तो आम लोगों की सुरक्षा क्या करती?
विज्ञापन


पूर्व डीजीपी प्रकाश सिंह ने अपनी रिपोर्ट में ऐसे पुलिस अफसरों पर तल्ख टिप्पणी की, जिनके बारे में लोगों ने बताया कि उनके पास सुरक्षा के लिए फोन करते रहे और उन्होंने फोन नहीं उठाया। किसी ने फोन उठाया तो उसने सही से बात नहीं की और अपनी सुरक्षा खुद करने की बात कही। प्रकाश सिंह ने ऐसे ही पुलिस अफसरों व चौकी इंचार्ज की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। अर्बन एस्टेट के एसएचओ रहे बालकृष्ण व डीएसपी अमित भाटिया को दंगा रोकने व सुरक्षा करने में नाकाम बताया गया। महम एसएचओ रहे रामनिवास के बारे में कहा गया कि जब दंगाइयों ने हथियार लूटकर आग लगाई तो उनके खिलाफ फोर्स का इस्तेमाल नहीं किया गया। वहां के डीएसपी सुरेंद्र सिंह पर भी सवाल उठाया गया है। फायर ऑफिसर सज्जन कुमार के लिए कहा गया है कि उन्होंने फोन कॉल पर ध्यान नहीं दिया और आग बुझाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। हालात यह थे कि शिक्षा भारती स्कूल की लाइब्रेरी में तीन दिन तक आग जलती रही और वहां कोई गया तक नहीं। इंद्रा कालोनी के चौकी इंचार्ज जयभगवान, गौकर्ण के कप्तान सिंह, आर्यनगर के नरेश कुमार, सलारा मोहल्ला के नरेंद्र, कंसाला के रमेश चंद, खरावड़ के अजित सिंह को सुरक्षा व्यवस्था में फेल बताया गया है।
विज्ञापन


300 लोगों के बयान, सभी बोले अधिकारियों के खिलाफ

प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट में लोगों के नाम व बयान भी सार्वजनिक किए गए हैं, जिनसे वह कैनाल रेस्ट हाउस में मिले थे और उनके मौखिक बयान लिए थे। ऐसे 300 लोग थे, जिनमें व्यापारी, वकील, उद्यमी, समाजसेवी, नेता शामिल थे। सभी ने अधिकारियों के खिलाफ बयान दिए और अधिकारियों के बारे में कहा कि उन्होंने दंगा रोकने को कोई कदम नहीं उठाया। इसके अलावा बयानों में लोगों ने आरोप लगाया है कि एमडीयू के छात्र आंदोलन में शामिल हुए और बाद में दंगे पर उतारू हो गये। कमेटी के सामने कुछ राजनीतिक लोगों ने अपने बयान दर्ज कराए, जिनमें भाजपाई ज्यादा रहे और सभी ने दंगे के लिए कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी हुई

दंगे के दौरान 957 दुकान, 153 वाहन, 4 मंदिर एवं धर्मशाला, 24 शिक्षण संस्थान, 12 कार्यालय, 1 रेस्टोरेंट, 2 फार्म हाउस, 29 मकान, 40 शिप गोट्स, 3 ट्रांसफार्मर एवं जनरेटर, 1 गोदाम, 43 होटल एवं मैरिज होम, 10 पेट्रोल पंप, 7 अस्पताल, 6 मॉल्स, 2 एटीएम को नुकसान पहुंचाया गया। प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार 30 अप्रैल तक 1210 केस दर्ज हुए और 131 की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed