फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Plan made to demand extortion from foreign number due to loss in betting

रोहतक: दो करोड़ की रंगदारी मामला; सट्टा बाजार में घाटा होने पर विदेशी नंबर से रंगदारी मांगने का बनाया प्लान

Sat, 07 Oct 2023 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 07 Oct 2023 11:55 PM IST
सार

पुलिस ने ब्राह्मणवास के युवक मनीष को दो दिन के रिमांड पर लिया है। विदेशी नंबर ऑनलाइन तैयार किया था। पुलिस दिल्ली लेकर जाएगी। आरोपी जुलाई माह में उत्तर प्रदेश पुलिस की मुठभेड़ में घायल हो गया था।  पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपी मनीष के खिलाफ 13 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Rohtak: Plan made to demand extortion from foreign number due to loss in betting
demo pic

विस्तार

हरियाणा के रोहतक शहर की जनता कॉलोनी के युवक मयंक जैन से दो करोड़ की रंगदारी मांगने का प्लान सट्टे बाजार में घाटा होने पर बनाया गया था। मामले में सीआईए प्रथम द्वारा गिरफ्तार आरोपी ब्राह्मणवास गांव निवासी मनीष ने यह खुलासा किया। शुक्रवार को उसे पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


सीआईए प्रथम प्रभारी एसआई भरत सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को सैयद वाली गली, हाल में कटारिया हाउस नजदीक जनता कॉलोनी निवासी मयंक जैन ने सिटी थाने में शिकायत दी थी कि उसके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सअप कॉल आई। कॉल करने ने अपना नाम नंदू बताया। बोला उसे दो करोड़ रुपये चाहिए, नहीं तो 25 घंटे के अंदर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को काबू किया। खुलासा हुआ कि केस में ब्राह्मणवास गांव निवासी मनीष भी शामिल है, जो गौतमबुद्ध नगरजेल में बंद है। वहां भी पुलिस ने उसे रंगदारी के केस में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। फायरिंग में मनीष को गोली लग गई थी, जबकि उसके बाकी साथी फरार हो गए थे। अब पुलिस मनीष को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष ने ऑनलाइन विदेशी नंबर तैयार किया था। इसके बाद मयंक जैन से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। जांच में पता चला है कि आरोपी का आपराधिक रिकाॅर्ड रहा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती सहित रोहतक, हांसी, दिल्ली, गौतमबुद्ध नगर और राजस्थान में 13 मामले दर्ज हैं। -विनोद दलाल, जांच अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed