फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, palika market, murder, businessman, gun shot, crime, three man arreast, haryana rohtak

पालिका बाजार में व्यापारी को गोली मारने वाला मुख्य आरोपी दो साथियों सहित गिरफ्तार

Sun, 19 Jun 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 19 Jun 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
rohtak, palika market, murder, businessman, gun shot, crime, three man arreast, haryana rohtak
पालिका बाजार में वारदात के समय मुख्य आरोपी किलोई के एक युवक ने मारी थी गोली - फोटो : file photo
शहर में लगातार डॉक्टर और व्यापारियों से फिरौती मांगने वाले तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इन्हीं तीनों आरोपियों ने पालिका बाजार में व्यापारी कृष्णलाल खट्टर को गोली मारी थी। सूत्रों की मानें तो गोली मारने वाला मुख्य आरोपी किलोई का है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से अवैध हथियार और पालिका बाजार में वारदात के दौरान प्रयोग की गई बाइक को भी बरामद कर लिया है। पुलिस रविवार को मामले का खुलासा कर सकती है।  
विज्ञापन


दरअसल शहर के एक नामी डॉक्टर, व्यापारियों से फिरौती मांगने और व्यापारी को गोली मारने वाले आरोपी एक ही हैं। आरोपियों ने शहर के एक नामी डॉक्टर के पास खत भेजकर 10 करोड़ रुपये मांगे थे। इसके अलावा शहर के प्रमुख व्यापारियों को धमकी भरे खत भेजकर पांच से छह करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने धमकाने वाले को उसके पहले खत से पता लगाया। उसने दिल्ली स्थित एक डाकघर से खत भेजा था। वहीं आरोपियों ने पालिका बाजार के व्यापारी कृष्णलाल खट्टर को गोली मारी थी। व्यापारी को पीजीआई में भर्ती कराया गया और उनकी जिंदगी बच गई। सूत्रों की मानें तो गोली मारने वाला मुख्य आरोपी किलोई का है, जबकि बाइक में उसकी मदद करने वाला आरोपी निडाना का है। वहीं इनकी मदद करने वाला तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा। सूत्रों की मानें तो आरोपियों का व्यापारी से किसी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। रविवार को एसपी इस मामले का खुलासा कर सकते हैं। साथ ही आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि छह मई को दुकान में कारोबारी कृष्णलाल खट्टर को गोली मारने वाले का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया था। इस आधार पर एसपी ने उसकी तस्वीर जारी करके पहचान बताने वाले को 25 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की थी। हालांकि इसके बावजूद पुलिस को कामयाबी नहीं मिल रही थी। वहीं, इस घटना के विरोध में व्यापारियों में काफी रोष था। उन्होंने दो दिनों तक दुकानें बंद करके विरोध जताया था। बाद में पुलिस के आश्वासन के बाद उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन वापस लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed