{"_id":"66264a95f229b82f17012591","slug":"rohtak-no-trace-of-nut-bolt-trader-even-for-the-third-day-police-searching-in-the-canal-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: नट बोल्ट व्यापारी का तीसरे दिन भी सुराग नहीं, नहर में ढूंढ रही पुलिस, एनडीआरएफ की टीम ने खंगाली नहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: नट बोल्ट व्यापारी का तीसरे दिन भी सुराग नहीं, नहर में ढूंढ रही पुलिस, एनडीआरएफ की टीम ने खंगाली नहर
Mon, 22 Apr 2024 05:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:01 PM IST
सार
हरियाणा के रोहतक में हिसार रोड स्थित फैक्टरी का मालिक अतुल चावला दो दिन पहले लापता हुआ था। पुलिस को अब तक उनका सुराग नहीं लगा है। फैक्टरी मालिक के न लौटने से परिजन भी परेशान हैं।
विज्ञापन
नहर में तलाश करते हुए।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में हिसार रोड स्थित नटबोल्ट कंपनी के मालिक रविदास नगर निवासी अतुल चावला का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। पुलिस को आशंका है कि अतुल पश्चिमी यमुना लिंक नहर के साथ लगती नहर में डूब गया है। क्योंकि पश्चिमी यमुना लिंक नहर में अभी पानी नहीं है। जबकि चैनल नहर लबालब चल रही है। सुबह से पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम की मदद से उन्हें सोनीपत के बिंधरोली हेड के पास नहर में तलाश किया, लेकिन अभी तक सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार शाम को रविदास नगर निवासी रवींद्र चावला ने आर्य नगर थाने में शिकायत दी थी कि उनकी हिसार रोड पर नट बोल्ट की फैक्टरी है। शनिवार को करीब 11 बजे उसका बेटा 39 वर्षीय अतुल चावला घर से कार में सवार होकर फैक्टरी में जाने की कहकर गए थे, लेकिन वह फैक्टरी में नहीं पहुंचे। उन्होंने बेटे को कॉल की तो बताया कि फैक्टरी के काम से टिटौली गांव आया हुआ हूं।
विज्ञापन
शाम तक घर या फैक्टरी में आ जाऊंगा। देर रात तक जब अतुल नहीं आया तो उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया, लेकिन मोबाइल बंद आ रहा था। उसने संभावित स्थानों व रिश्तेदारियों में पूछताछ की, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग सका। मामले की सूचना आर्य नगर थाने में दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया हुआ है।
सोनीपत व खरखौदा के बीच नहर किनारे मिली कार
पुलिस ने शनिवार रात को अतुल को तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं लग सका। रविवार को सुबह 10 बजे सोनीपत व खरखौदा के बीच रोहट गांव के पास लावारिस हालत में उनकी कार मिली। कार के अंदर अतुल का पर्स था, जिसमें 70 रुपये व कुछ कागजात थे।
फैक्टरी मालिक की तलाश कर रहे हैं। कार रोहट गांव के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर के पास मिली है। मोबाइल फोन बंद आ रहा है। अब अतुल की कार यहां कैसे पहुंची और वह कहां गायब हो गया। कुछ भी पता नहीं लग रहा है। उसे एनडीआरएफ की मदद से नहर में तलाश कर रहे हैं। -इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, प्रभारी थाना आर्य नगर