फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, New born baby, girl, murder, water pipeline, haryana

बेटी की हत्या का एक और कलंक, पानी की पाइपलाइन के होद में मिला नवजात बच्ची का शव

Wed, 22 Jun 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 22 Jun 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
rohtak, New born baby, girl, murder, water pipeline, haryana
हुमायूंपुर गांव में पीने के पानी के लिए जाने वाली पाइप लाइन के होद में कंसाला गांव में मिला बच्ची का शव - फोटो : demo pic
सांपला थाना इलाके में नवजात बेटी की हत्या का एक और कलंक लग गया। यहां माइनर से हुमायूंपुर गांव में जाने वाली पेयजल पाइप लाइन के होद में मंगलवार को एक नवजात बच्ची का शव मिला है। सांपला पुलिस ने बच्ची के शव को पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि बच्ची की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद कंसाला निवासी रोहतास ने सांपला पुलिस को सुचना दी कि एक नवजात बच्ची का शव पाइप लाइन में पड़ा है। कंसाला माइनर से हुमायूंपूर गांव में पीने के पानी की सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइप लाइन के होद में शव बहता दिखा। रोहतास ने बताया कि वह पानी सप्लाई का काम करता है। दोपहर को वह पानी भरने के लिए गया था। धूप ज्यादा होने के कारण वह पेड़ की छांव में आराम करने के लिए होद पर बैठ गया। वह जैसे ही होद पर बैठा तो देखा कि होद में एक बच्ची का शव पड़ा है।
विज्ञापन


रोहतास ने बताया कि बच्ची को इसी होद में डाला गया है क्योंकि माइनर में पानी बहुत कम आया हुआ है। और बच्ची देखने में दो या तीन दिन की ही लगती है। कंसाला पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र कोच का कहना है कि आसपास के अस्पतालों से जानकारी प्राप्त की जा रही है। मौके को देख कर ऐसा लगता है बच्ची को एक दिन पहले ही डाला गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed