फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Neck of Auto driver cut in accident, found thirty feet away

Rohtak: वाहन ने मारी टक्कर, गर्दन कटकर 30 फीट दूर गिरी, सिर बाहर कर ऑटो रिक्शा में सो रहा था चालक

Sat, 06 Jul 2024 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 10:29 PM IST
सार

मृतक सतीश  मदीना गांव का रहने वाला था। उनका शव ड्रेन नंबर आठ के पास मिला है। शहर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Rohtak: Neck of Auto driver cut in accident, found thirty feet away
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के हिसार रोड पर ड्रेन नंबर आठ के पास ऑटो रिक्शा से गर्दन बाहर निकाल कर सो रहे चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से गर्दन कटकर 30 फीट आगे जा गिरी। मृतक की पहचान मदीना गांव निवासी सतीश के तौर पर हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में शहर थाने में अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मदीना निवासी साहिल ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसका पिता सतीश ऑटो चलाता है। हर रोज सुबह गांव से रोहतक सवारी लेकर आता और वापस आ जाता है। पांच जुलाई की सुबह रोहतक शहर के लिए गया था। उसके पिता कभी-कभी शराब भी लेते थे। रात को घर नहीं आए तो पता चला कि उनका ड्रेन नंबर आठ के पास एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन


वह अपने दादा रामधन व भाई अनीत के साथ मौके पर पहुंचे। ऑटो को किसी वाहन ने टक्कर मार रखी थी। गर्दन 30 फीट आगे शरीर से कटकर गिरी हुई थी। उन्हें शक है कि थकावट व नशे के कारण उसके पिता ऑटो में गर्दन बाहर करके सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात वाहन साइड मारकर घसीटते हुए ले गया। इससे गर्दन कटकर अलग हो गई। साथ ही उसके पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सिटी थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed