{"_id":"5734e6e64f1c1bac0d919ecd","slug":"rohtak-market-attack-businessman-police-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाकामी छिपाने के लिए बदमाशों को इनामी बनाती पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाकामी छिपाने के लिए बदमाशों को इनामी बनाती पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 13 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सुनील
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गच्चा देकर फरार हुए बदमाशों को पकड़ने में नाकाम पुलिस अपनी लापरवाही छिपाने के लिए रही इन बदमाशों को इनामी घोषित कर रही है। शहर में दो बड़े मामलों के मुख्य आरोपियों को पकड़ने में विफल रही पुलिस ने दो दिनों में दो बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। खुद तगड़ी छानबीन करने की बजाय पुलिस इनाम के सहारे आमजन से सूचना देने की उम्मीद लगाए बैठी है। सवाल है कि क्या पुलिस इनाम घोषित करने के नतीजों से भी अंजान है।
पहले कृष्णलाल और अब काका हत्याकांड के आरोपी पर इनाम
पालिका बाजार में व्यापारी कृष्णलाल खट्टर पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। यह इनाम आरोपियों की पहचान बताने वाले को दिया जाना है। जबकि पुलिस आरोपियों की बाइक का नंबर ट्रेस करने पर भी उन्हें पकड़ नहीं सकी। अब पुलिस ने कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी सुनील पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। जबकि कुछ दिनों पहले पुलिस दावा कर रही थी कि सुनील को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
इनामी बनते ही जुड़ जाते है गैंग से
जानकारों की मानें तो जैसे ही किसी आरोपी पर पुलिस इनाम घोषित करती है तो वह अपराध की दुनिया में खुद को पास समझने लगता है। इसी का फायदा उठाकर वह किसी बड़े गैंग से संपर्क साध लेता है और उसी के लिए काम करना शुरू कर देता है। इतना ही नहीं कुछ आरोपी तो इनाम घोषित होने के बाद खुद का ही गैंग बना लेते हैं। अपने आसपास के साथियों को गैंग से जोड़ लेते हैं।
विज्ञापन
बेहतर रणनीति नहीं बना सकी पुलिस
व्यापारी कृष्णलाल पर हमले के आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही पुलिस की रणनीति पर भी सवाल उठ रहे हैं। वारदात के बाद ही पुलिस ने एक जगह से मिली सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया। लेकिन अन्य जगहों की फुटेज नहीं खंगाली। यदि समय पर आरोपियों की बाइक का नंबर ट्रेस हो जाता और शहर में बेहतरीन नाकेबंदी कर दी जाती तो शायद वे नहीं भाग पाते। इसी तरह अशोक काका के मर्डर केस में सामने आया। पुलिस को वारदात के दूसरे दिन ही आरोपी सुनील की दिल्ली में लोकेशन मिली थी। लेकिन दिल्ली पहुंचने में काफी देर लगा दी। इसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा रखी हैं। उन्हें जल्दी पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा भी की गई है ताकि आमजन के सहयोग से आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
शशांक आनंद, एसपी, रोहतक।