फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Husband kept bike condition to go to brother in law wedding

Rohtak: साले की शादी में जाने के लिए रखी पति ने बाइक की शर्त, मना करने पर पत्नी को बेहोश होने तक पीटा

Mon, 04 Sep 2023 11:35 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 04 Sep 2023 11:35 AM IST
सार

रोहतक पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी मोहल्ला निवासी सरिता ने बताया कि उसका मायका हिसार के न्यू विनोद नगर मिल गेट में है। 12 साल पहले उसकी शादी रोहतक हुई थी। 30 अगस्त को मायके रक्षाबंधन पर गई तो पति ने बाइक मांगी थी। ससुराल आई तो रात को उसके पति ने मारपीट की। इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। 

विज्ञापन
Rohtak: Husband kept bike condition to go to brother in law wedding
महिला अत्याचार( प्रतिकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहतक में साले की शादी में जाने के लिए पति ने पत्नी से कहा कि उससे शादी में बाइक चाहिए। पत्नी ने मना कर दिया तो उसे बेहोश होने तक पीटा। पीड़िता ने सिटी थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी मोहल्ला निवासी सरिता ने बताया कि उसका मायका हिसार के न्यू विनोद नगर मिल गेट में है। 12 साल पहले उसकी शादी रोहतक हुई थी। उसका एक बेटा व एक बेटी है। आरोपी पांच साल से उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। घर बसा रहे, इसलिए मारपीट सहन करती रही। अब उसके भाई की 23 सितंबर को शादी है। पति कह रहा है कि उसे शादी में बाइक चाहिए।
विज्ञापन


30 अगस्त को मायके रक्षाबंधन पर गई तो पति ने बाइक मांगी थी, जिस पर मायके वालों ने समझा बुझाकर ससुराल भेज दिया। अब ससुराल आई तो रात को उसके पति ने मारपीट की। इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। किसी तरह अपने भाई को फोन किया, लेकिन बीच में ही आरोपियों ने फोन छीन लिया। उसके भाई ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की। आधा घंटे बाद पुलिस उसके घर पहुंची। उसका भाई उसे लेकर हिसार चला गया, जहां अस्पताल में दाखिल कराया। आरोपियों ने उसके बच्चे भी नहीं दिए। अब उसके परिवार को धमकी दी जा रही हैं। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी पति व अन्य के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed