फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, haryana, crime, fraud jaguaar, hotal ownar, police, case

मर्सिडीज और जगुआर के चक्कर में होटल संचालक से कई लाख ठगे

Sat, 31 Dec 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 31 Dec 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
rohtak, haryana, crime, fraud jaguaar, hotal ownar, police, case
thief
मुंबई के एक आरोपी ने शहर के एक होटल संचालक को मर्सिडीज और जगुआर देने बहाना बनाकर ठग लिया। कई लाख रुपये की चंपत लगाने के बाद आरोपी का अब कोई अता-पता नहीं है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में मुंबई के मिल्टी रोड अंधेरी निवासी विनोद नैयर, उसके साथी शरीफ और सुरेश के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 पुलिस को दी शिकायत में डीएलएफ कालोनी निवासी प्रवेश अरोड़ा ने बताया कि वह होटल संचालक हैं। कुछ समय पहले प्रवेश मुंबई में होटल चलाते थे। तब प्रवेश की जान पहचान आरोपी विनोद के साथ हुई थी। प्रवेश ने बताया कि उन्होंने विनोद से एक कार खरीदी थी। दोनों का काफी समय से गाड़ियों का लेन देन था। सुरेश और शरीफ आरोपी विनोद के पार्टनर थे। इसके बाद प्रवेश ने विनोद से मर्सिडीज और जगुआर खरीदने का सौदा किया। मर्सिडीज का 32 तो जगुआर का 20 लाख रुपये में सौदा हुआ था। प्रवेश ने 21 दिसंबर 2015 को दोनों गाड़ियों का सौदा किया था। इसी दिन प्रवेश ने दस लाख रुपये आरोपियों के खाते में डलवा दिए। इसके बाद सात लाख रुपये फिर जमा करवा दिये। इस पर विनोद ने दस जनवरी 2016 तक गाड़ियां तैयार कर देने की बात कही थी। यह भी कहा कि यदि गाड़ी समय पर नहीं मिली तो वह बीस हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना देगा। समय पूरा होने के बाद प्रवेश ने तीनों आरोपियों को कॉल की। आरोपियों ने 10 से 15 दिनों का समय मांगा। आरोपियों ने पांच फरवरी को प्रवेश के पास कॉल करके उसे चेन्नई बुलाकर यहां से गाड़ी ले जाने की बात कही। जब वह चेन्नई पहुंचा तो यहां भी गाड़ियां नहीं मिली। यहां पर विनोद ने प्रवेश ने कुछ और रुपये मांगे। इस बार प्रवेश ने आरोपियों को रुपये नहीं दिये और वह वापस आ गया। घर आने के बाद जब प्रवेश ने आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कुछ दिन बाद ही आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। बाद में प्रवेश ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed