फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: Four accused arrested for demanding extortion of 20 lakh rupees from school operator

Rohtak: स्कूल संचालक से 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पूर्व छात्र ने इसलिए कराई फायरिंग

Fri, 02 Aug 2024 10:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 10:29 PM IST
सार

आरोप है कि दिल्ली पुलिस को सही उम्र बताने से नाराज पूर्व छात्र ने स्कूल गेट पर फायरिंग कराई थी। भैयापुर-लाढौत रोड स्थित नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल के गेट पर फायरिंग की थी। आरोप है कि स्कूल के पूर्व छात्र ने अमन के नाम पर संचालक से रंगदारी मंगवाई थी। पूर्व छात्र तिहाड़ जेल में बंद है।

विज्ञापन
Rohtak: Four accused arrested for demanding extortion of 20 lakh rupees from school operator
गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में भैयापुर-लाढौत रोड स्थित नवयुग शिक्षा निकेतन स्कूल के गेट पर फायरिंग करने और 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह घटना स्कूल के ही नाबालिग पूर्व छात्र ने संचालक से रंजिश मानते हुए कराई थी। मुख्य आरोपी दिल्ली के एक बाल सुधार गृह में रखा गया है। बदमाशों को शुक्रवार को खरावड़ मंदिर बाईपास से दिल्ली जाते समय सीआईए दो टीम ने काबू किया है। मकड़ौली निवासी हरदीप उर्फ भाता ने ही घटना के बाद बदमाशों को शरण दी थी।

विज्ञापन


डीएसपी सदर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली निवासी एक छात्र कुछ साल पहले नवयुग स्कूल में पढ़कर गया था। दिल्ली में जाकर वह अपराध में लिप्त हो गया और कुछ दिन पहले ही उसे दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लेकर सुधार गृह में भेजा था। उसी की जांच करने के लिए दिल्ली पुलिस भैयापुर लाढौत रोड स्थित नवयुग स्कूल में आई थी।
विज्ञापन


यहां पर स्कूल रिकाॅर्ड में जो भी पूर्व छात्र की असली जन्मतिथि उनको बता दी। इससे पूर्व छात्र स्कूल संचालक से रंजिश रखने लगा था। संचालक को परेशान करने के लिए ही उसने फायरिंग कराई और 20 लाख रुपये की रंगदारी मंगवाई। पीड़ित पक्ष के हर्ष की ओर से शिकायत की गई तो उस पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है गिरफ्तार आरोपी

  • उत्तर प्रदेश के एटा के कनोकपुर निवासी पंकज द्वारका साई मंदिर के पास किराये पर रहता है।
  • रोहतक के मकड़ौली गांव निवासी हरदीप उर्फ भाता पर भी अभी कोई केस नहीं मिला है।
  • दिल्ली के सुल्तानपुरी, नूरी मस्जिद के पास चांद उर्फ मामा रहता है और उस पर तीन मुकदमे भी दर्ज हैं।
  • बिहार के समस्तीपुर गांव पूसा रोड निवासी सादाब उर्फ सदाम दिल्ली के गुलशन पार्क, नांगलोई में रहता है। उस पर दिल्ली में एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed