{"_id":"5734e7ce4f1c1b351b919955","slug":"rohtak-crime-thief-fire-factory-haryana-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पुलिस व्यवस्था फेल : एचएसआईडीसी की फैक्ट्रियों में फिर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में पुलिस व्यवस्था फेल : एचएसआईडीसी की फैक्ट्रियों में फिर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 13 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
तीन सिलेंडर और एक लैपटाप लेकर फरार हो गए शातिर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े अपराधियों को नकेल लगाना तो दूर पुलिस चोरों के सामने भी असहाय साबित हो रही है। चोर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैैं और पुलिस फिंगर प्रिंट लेने तक सिमट गई है। अभी सैनिक कॉलोनी स्थित नट बोल्ट की फैक्ट्री में चोरी के आरोपी पकड़े नहीं गए थे कि चोरों ने फिर से हिसार रोड स्थित एक नट बोल्ट फैक्ट्री से करीब छह लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। इतना ही नहीं, करीब 10 घंटे चोरी करने के दौरान जब शातिरों को भूख लगी तो पास स्थित भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद कोचर की फैक्ट्री का ताला तोड़कर फ्रिज से खाना खाया। इसके बाद यहां से भी तीन सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए। इस संबंध में फैक्ट्री संचालक मनीराम और भाजपा नेता अंगद की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक रामनगर काठमंडी कॉलोनी निवासी व्यापारी मनीराम की हिसार रोड स्थित आईडीसी क्षेत्र में एमएस ट्रेडर्स के नाम से नट बोल्ट की फैक्ट्री है। मनीराम ने बताया कि बुधवार रात को वह मजदूरों की छुट्टी करने के बाद फैक्ट्री का ताला लगाकर घर चले गए थे। जब वह बृहस्पतिवार सुबह फैक्ट्री पर पहुंचे तो शटर और अन्य गेट के ताले टूटे मिले। फैक्ट्री के अंदर से लाखों का तैयार सामान गायब मिला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के फिंगर प्रिंट लिए। संचालक ने बताया कि चोर उनकी फैक्ट्री से करीब डेढ़ दर्जन नट बोल्ट के बैग चोरी कर ले गए। साथ ही, आरोपियों ने फैक्ट्री से लोहे और बिजली और पानी की मोटर भी चोरी कर ली। मनीराम के अनुसार चोर करीब छह लाख रुपये का सामान ले गए।
साथ की फैैक्ट्री में लगा था सीसीटीवी, आरोपियों के चेहरे कैद
चोरों के चेहरे साथ गलती फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। फुटेज में आरोपियों के अलावा उस गाड़ी का फोटो है जिसमें वह सामान भरकर ले गए। जबकि मनीराम की फैक्ट्री में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। इस कारण फैक्ट्री के अंदर चोरों की हलचल की फु टेज कैद नहीं हो सकी। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। गाड़ी के नंबर को भी खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता पहुंचे तो उड़े होश
पुलिस के होश तब उड़ गए जब भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद कोचर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनकी फैक्ट्री में भी हाथ साफ कर दिया। मनीराम की फैैक्ट्री में चोरी के बाद शातिर भाजपा नेता की फैक्ट्री में भी घुसे। यहां चोरों ने फ्रिज में रखे सामान से अपनी भूख मिटाई। इसके बद जूस की एक पेटी खोलकर अपनी प्यास बुझाई। इसके बाद आसपास रखा सामान खंगाला लेकिन उन्हें ज्यादा सामान नहीं मिला। शातिर फैक्ट्री से एक लैपटाप और तीन सिलेंडर चोरी कर ले गए। भाजपा नेता की बाइक के मडगार्ड बनाने की फैक्ट्री है। इसमें भी सीसीटीवी कै मरे नहीं लगे हैं।
10 घंटे तक खंगाली दोनों फैक्ट्री
चोरों ने बड़ी तसल्ली के साथ वारदात को अंजाम दिया। मौके से मिली सीसीटीवी फु टेज की टाइमिंग पर नजर डाली जाए तो चोर दोनों फैक्ट्रियों को करीब 10 घंटे तक खंगालते रहे। मौके से मिली सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर रात करीब आठ बजे ही मनीराम की फैक्ट्री में घुस गए थे। वे बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे तक दोनों फैक्ट्री से सामान चोरी कर गाड़ी मेें लोड करते रहे।
चोरों के निशाने पर तैयार माल
वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के निशाने पर वह फैक्ट्री है जिनमें अधिकतर सामान तैयार होता है। यदि सैनिक कॉलोनी वाली वारदात पर भी नजर डाली जाए तो यहां से चोरों ने तैयार माल चोरी किया था। इसी तरह चोरों ने मनीराम की फैक्ट्री से भी तैयार सामान ही चोरी किया। इससे पहले भी एचएसआईडीसी क्षेत्र में फैक्ट्रियों में हुई वारदात में तैयार सामान को ही चोरी किया गया। मामले में जांच अधिकारी निक्कू का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।