फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, crime, police, women murder, death body, haryana rohtak

आठ दिन से लापता महिला को पुलिस नहीं खोज पाई, अब शव मिला

Mon, 13 Jun 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 13 Jun 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
rohtak, crime, police, women murder,  death body, haryana rohtak
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo pic
सलारा मोहल्ले की जिस महिला की तलाश के लिए परिजन आठ दिन से पुलिस के चक्कर लगा रहे थे, उसका शव रविवार को सेक्टर 3-4 के बीच खाली प्लाट में नग्न अवस्था में मिला। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद चुन्नी से उसका गला घोंट दिया गया है। पुलिस ने छानबीन करने के बाद एसएफएल टीम को बुलाकर जांच करवाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं, क्योंकि महिला के परिजन लगातार पुलिस के पास दौड़ रहे थे। तीन दिन पहले ही परिजनों ने एसपी आवास का घेराव कर महिला की बरामदगी के लिए हंगामा किया था। इसके बावजूद पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। परिजनों ने प्रधानाचार्य पर शक जाहिर किया है, महिला का शव भी प्रधानाचार्य के घर के निकट ही मिला है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 3-4 के एक खाली प्लॉट में जमा पानी में नग्न अवस्था में एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने शव की पड़ताल की तो मृतका के दाहिने हाथ पर नीतू लिखा मिला। इसके बाद सभी थानों और चौकियों में संपर्क कर महिला के नाम बताया और अपहरण के सभी मामलों की पड़ताल करने के निर्देश दिए। इस दौरान पता चला कि गौकर्ण चौकी क्षेत्र से सलारा मोहल्ला निवासी नीतू का 4 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण हो गया था। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी। परिजनों ने महिला की शिनाख्त कर ली। परिजनों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप भी जड़ा। मृतका के पति के भाई का कहना है कि आरोपियों ने गलत हरकत करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस ने हर पहलू से मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बरामदगी के लिए तीन दिन पहले परिजनों ने घेरा था एसपी आवास

सलारा मोहल्ला निवासी नीतू घरों में काम कर अपना गुजारा करती थी। उनके पांच बेटियां और एक बेटा है। पति मजदूरी करता है। मृतका के पति ने बताया कि नीतू 4 जून को सेक्टर-3 में एक स्कूल की प्रधानाचार्य के घर काम करने गई थी। जबकि उससे एक दिन पहले उसकी पत्नी को लेने के लिए प्रधानाचार्य खुद अपनी गाड़ी लेकर आईं थीं। हालांकि पहले दिन से परिजनों को कुछ गड़बड़ लग रही थी, लेकिन उन्होंने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। जब नीतू के लापता होने के बाद मृतका का पति प्रधानाचार्य से इस बारे में जानकारी लेने पहुंचा तो उसने सही से जवाब नहीं दिया। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दी, लेकिन इसमें कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद एसएफआई कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार को काफी लोग एसपी आवास पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया गया था। वे महिला की बरामदगी और आरोपियों को गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। एसपी आवास के गेट के सामने ही सभी धरना देकर बैठ गए। गुहार लगाई कि महिला के गायब होने के बाद से बच्चों का बुरा हाल है और उनका पूरा परिवार परेशान है। इस पर डीएसपी पुष्पा खत्री ने महिला को जल्द बरामद करने आश्वासन दिया था। इसके बाद भी महिला की लाश ही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
- एएसआई सुशील कुमार, गौकर्ण चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed