फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, crime, murder, truck driver, punjab, sonipat, haryana rohtak

लूट के बाद पंजाब के ट्रक चालक की हत्या, शव को ड्रेन में फेंका

Thu, 19 May 2016 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 19 May 2016 03:03 AM IST
विज्ञापन
rohtak, crime, murder, truck driver, punjab, sonipat, haryana rohtak
हत्‍या - फोटो : Demo pic
जिले में पुलिस व्यवस्था की नाकामी के चलते लगातार लूट और हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार रात को बदमाशों ने रोड़ी बजरी ढोने वाले ट्रक सहित चालक से हजारों रु पये की नकदी लूट ली। इसके बाद चालक की हत्या कर उसके शव को कंसाला स्थित ड्रेन में फेंक दिया। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने ड्रेन में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिला स्थित जनौरी निवासी 36 वर्षीय मनीष पुत्र दिलबाग के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज किया है।  
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने कंसाला स्थित ड्रेन में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। डीएसपी शमशेर दहिया सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली। मृतक के पास से उसका ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ। इसके बाद मृतक की पहचान मनीष के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। कुछ समय बाद मृतक का भाई संदीप और ट्रक मालिक तिलकनगर निवासी रविंद्र मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर संदीप की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गला घोंटकर की हत्या  

जब मनीष का शव ड्रेन में पड़ा था तो उसके गले में एक कपड़ा बंधा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि पहले तो मनीष के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया। जब वह बेसुध हो गया तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनीपत के लिए हुआ था रवाना

 पुलिस की मानें तो मनीष मंगलवार को सोनीपत के लिए ट्रक लेकर रवाना हुआ था। जब वह सप्लाई करके वापस रोहतक की तरफ आ रहा था तो वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के समय उसके पास 23 हजार रुपये थे। पुलिस ने जब मामले में ट्रक मालिक और उसके भाई से पूछताछ की तो उन्होेंने बताया कि मनीष पिछले काफी समय से शहर में ही रहता था।


भाई ने की थी रात को मोबाइल पर बात

मंगलवार रात मनीष ने अपने भाई संदीप और मालिक रविंद्र से मोबाइल पर बात की थी। तब उसने बताया था कि वह रास्ते में है और जल्द ही रोहतक पहुंच जाएगा। इसके बाद मनीष का मोबाइल बंद हो गया। मामले में जांच अधिकारी नरेंद्र का कहना है कि केस दर्ज कर वारदात स्थल पर संचालित हो रहे मोबाइल की लोकेशन निकाली जा रही है। ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed