फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, crime, marriage, birde, jwellery, rohtak crime, haryana rohtak

सवा लाख रुपये देकर शादी, 20 दिन बाद ही दुल्हन कैश और आभूषण लेकर फरार

Fri, 06 May 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 06 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
rohtak, crime, marriage, birde, jwellery, rohtak crime, haryana rohtak
दुल्हन - फोटो : Demo pic
किरयाना की दुकान चलाने वाले एक युवक ने पहले तो सवा लाख रुपये देकर युवती से शादी रचाई। शादी के 20 दिन बाद ही दुल्हन उसके घर से सारा कैश और आभूषण लेकर फरार हो गई। अब युवक ने उसकी शादी करवाने वाले के खिलाफ एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


गांव खेड़ी साध निवासी युवक का कहना है कि उसके एक परिचित ने करीब एक महीना पहले शादी करवाने की बात कही थी। इसके  एवज में एक लाख बीस हजार रुपये भी मांगे। इसके बाद परिचित ने युवक की मुलाकात एक व्यक्ति और उसकी कथित बहन से करवा दी। इसके बाद दोनों आरोपी युवक को अपने साथ माता दरवाजा कॉलोनी में ले गए। यहां युवक की मुलाकात एक युवती से करवाई गई।
विज्ञापन


करीब 20 दिन पहले दोनों ने युवती ने युवक की शादी करवा दी। युवक का आरोप है कि शादी के बाद बीस दिन तक दुल्हन उसके घर में रही। इसके बाद वह आभूषण और हजारों रुपये लेक र घर से फरार हो गई। जब युवक ने इस संबंध में परिचित से बात की, तो उसने दुल्हन को वापस लाने के लिए फिर से 50 हजार रुपये की मांग की। ठगी का शक होने पर युवक ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed