फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rohtak, crime, loot, robery, police, case, pistal, gun point, haryana

पिस्तौल दिखाकर लूट, तीन महीने बाद केस दर्ज वो भी अज्ञात पर

Wed, 22 Jun 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 22 Jun 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
rohtak, crime, loot, robery, police, case, pistal, gun point, haryana
लूट - फोटो : Demo pic
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पर लगातार सवाल उठ रहे है। अब ऐसा ही मामला सामने आया है। गांव भालौठ के पास तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने करीब तीन महीने पहले पिस्तौल दिखाकर स्कूटी सवार के साथ लूटपाट की थी। आरोपियों ने स्कूटी सवार से हजारों रुपये लूटे और मौके से फरार हो गए। उस समय पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन केस दर्ज नहीं किया। अब इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने गांव आसन निवासी राजेंद्र की शिकायत पर केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अज्ञात पर। तीन महीने बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव आसन निवासी राजेंद्र 28 मार्च को किसी काम से स्कूटी पर गांव से बाहर गए थे। वे शाम को अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच भालौठ स्थित एक निजी स्कूल पर पहुंचे तो एक युवक ने लिफ्ट के बहाने उनकी स्कूटी को रोक लिया। जैसे ही राजेंद्र ने स्कूटी रोकी तो पीछे एक अन्य आरोपी ने उनक ी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। तभी तीसरा आरोपी भी आ गया। आरोपियों ने राजेंद्र को गोली मारने की धमकी देकर ढाई हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। राजेंद्र सदर थाना पहुंचे। यहां पुलिस ने उनकी शिकायत तो ली, लेकिन केस दर्ज नहीं किया। वे आरोपियों पर केस दर्ज करवाने के लिए लगातार थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस टरकाती रही। अब पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। अजीब बात यह है कि पुलिस इतने दिनोें बाद भी किसी आरोपी को ट्रेस नहीं कर सकी। जांच अधिकारी शमशेर सिंह का कहना है कि उन्होंने अभी तक शिकायत ही नहीं पढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed