{"_id":"636e07a3567bb12b647cc169","slug":"rohtak-cheating-of-40-thousand-rupees-in-name-of-booking-in-ashram-of-rishikesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: ऋषिकेश के आश्रम में कमरा बुक करने के नाम पर 40 हजार की ठगी, Google पर सर्च किया था नंबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: ऋषिकेश के आश्रम में कमरा बुक करने के नाम पर 40 हजार की ठगी, Google पर सर्च किया था नंबर
Fri, 11 Nov 2022 01:58 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 11 Nov 2022 01:58 PM IST
सार
नया पड़ाव काठमंडी निवासी अपूर्व गोयल ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके माता-पिता को घूमने के लिए ऋषिकेश जाना था। उसने गूगल पर नंबर सर्च किया तो ऋषिकेश स्थित एक आश्रम के नाम से नंबर मिला।
विज्ञापन
Fraud
- फोटो : Istock
विस्तार
रोहतक की काठमंडी के एक युवक से उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश के आश्रम में बुकिंग के नाम पर 40 हजार रुपये ठग लिए गए। युवक ने शिवाजी कालोनी थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नया पड़ाव काठमंडी निवासी अपूर्व गोयल ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके माता-पिता को घूमने के लिए ऋषिकेश जाना था। उसके परिचित ने बताया कि पहले किसी आश्रम में कमरा बुक करवा दो, क्योंकि बाद में दिक्कत आएगी। उसने गूगल पर नंबर सर्च किया तो ऋषिकेश स्थित एक आश्रम के नाम से नंबर मिला।
विज्ञापन
युवक ने अपना नाम नितिन बताया। उसने पिता का आधार कार्ड मांगा। साथ ही 2240 रुपये फीस की मांग की। बोला, आप यूपीआई के माध्यम से राशि भेज दो। साथ यूपीआई रेफ्रेंस के आखिरी पांच अंक भी बताए। ऐसा करते ही उसके खाते से 37 हजार 895 रुपये कट गए। उसे अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उसने आश्रम में बात की तो बताया गया कि इस नाम का व्यक्ति नहीं है। उसने युवक से पैसे वापस लौटाने को कहा तो उसने इनकार कर दिया।
विज्ञापन