फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak came, kill chairman kundu, balraj kundu, rohtak councilor

रोहतक जिप चेयरमैन और पार्षद की हत्या करने आए थे ग्योंग के गुर्गे 

Sat, 15 Apr 2017 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 15 Apr 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
Rohtak came, kill chairman kundu, balraj kundu, rohtak councilor
अपराध - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्थे चढ़ा सुरेंद्र ग्योंग का गुर्गा गिरिराज शंकर उर्फ बोबी अपने साथियों के साथ जिला परिषद चेयरमैन और एक पार्षद की हत्या करने निकला था। हालांकि वारदात से पहले ही वह सलाखों के पीछे पहुंच गया। यह खुलासा आरोपी ने पुलिस पूछताछ में किया है। बोबी ने बताया कि ग्रुरुग्राम जेल में बंद संजीत उर्फ बिदरो का चेयरमैन बलराज कुंडू के साथ कोई पुराना विवाद है। उसी ने कुंडू की हत्या करने के लिए भेजा था।
विज्ञापन


इसके अलावा पार्षद राजबीर सैनी की ग्रुरुग्राम जेल में बंद कमल नाम के आरोपी से कुछ रंजिश है। उसने राजबीर सैनी को मारने के लिए कहा था। बोबी एक दर्जन से ज्यादा वारदात में शामिल रह चुका है। सीआईए-1 ने बोबी सहित उसके साथियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपियोें को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 
विज्ञापन


 एसपी पंकज नैन ने बताया कि आरोपियों की पहचान परमजीत निवासी सैनिक कॉलोनी रोहतक, कपिल वासी शिव नगर भिवानी चुंगी रोहतक, मंजीत कुताना कॉलोनी गद्दी खेड़ी रोड और गिरजाशंकर उर्फ बोबी निवासी बगौरा जिला भिंड मध्य प्रदेश हाल निवासी सैनिक कॉलोनी के तौर पर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड रहा है। बोबी वर्ष 2016 में पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में वांछित है। वह अपने साथियों के साथ जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू और वार्ड नंबर एक के पार्षद राजबीर की हत्या करने की फिराक में थे। वह रात को शहर की तरफ आ रहे थे, तभी सीआईए-1 की टीम ने दबोच लिया। आरोपियों से एक अमेरिका में बनी पिस्तौल और दो बाइक बरामद हुई है। आरोपी ने कुख्यात बहुअकबरपुर के संजीत उर्फ बिदरो के साथ भी आधा दर्जन वारदात की हैं।

चारों आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही हैं। आरोपियों ने पूछताछ में कई बड़ी वारदात का खुलासा किया है। आरोपी दो दिन पहले चोरी की गई बुलेट और दूसरी बाइक पर घूम रहे थे। बुलेट को हाल ही में खरीदा गया था और अस्थायी नंबर ही अंकित है। आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में हत्या प्रयास का केस दर्ज किया गया है। 

यह है मामला 
बता दें कि शुक्रवार रात को सीआईए-1 की टीम चमारियां रोड स्थित रामकरण अखाड़े पर मौजूद थी। इस दौरान चमारियां की तरफ से दो बाइक आती दिखाई दीं। पुलिस ने दोनों बाइक को रुकवाने का इशारा किया तो लड़कों ने बाइक वापस मोड़ ली और भागने लगे। थोड़ा आगे जाने के बाद एक बाइक सवार ने पुलिस टीम की ओर मुड़कर हथियार लहराकर जान से मारने की नीयत से फायर कर दी थी। हालांकि संतुलन बिगड़ने पर दोनों बाइकों पर सवार लड़के नीचे गिर गए।

मैं नहीं जानता आरोपियों को 
मैं गिरफ्तार किये गये एक भी आरोपी के बारे में कुछ नहीं जानता हूं। मेरा न तो इनसे कभी कोई वास्ता नहीं रहा और न ही किसी अन्य से विवाद है।
- राजबीर सैनी, पार्षद वार्ड नंबर-1

मुझे सुबह ही एसपी ने मामले के बारे में बताया था। लेकिन इन चारों में से मैं किसी भी आरोपी को नहीं जानता। न ही कभी मेरा किसी से विवाद रहा है। इस तरह की बात पहली बार सामने आई है। पुलिस सारे पहलुओं पर जांच कर रही है। 

बलराज कुंडू, चेयरमैन, जिला परिषद 

आरोपी बोबी ने पूछताछ में बताया कि ग्रुरुग्राम जेल में बंद संजीत उर्फ बिदरो का चेयरमैन बलराज कुंडू के साथ कोई पुराना विवाद है। उसी ने कुंडू की हत्या करने के लिए भेजा था। इसके अलावा पार्षद राजबीर सैनी की ग्रुरुग्राम जेल में बंद कमल नाम के आरोपी से कुछ रंजिश है। उसने राजबीर सैनी को मारने के लिए कहा था। पूछताछ में सुपारी लेकर हत्या करने की बात सामने नहीं आई है। पकड़े गए आरोपी दोस्ती निभाने के चक्कर में वारदात करने की फिराक में थे। पुलिस गुरुग्राम जेल में बंद दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी ताकि सच्चाई सामने आ सके। इसके अलावा परिस्थितियों को देखते हुए कुंडू और राजबीर सैनी को सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी। 
पंकज नैन, एसपी रोहतक। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed