फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: BA third year student trapped and cheated of Rs 14 lakh, case registered

Rohtak: बीए तृतीय वर्ष के छात्र को हनीट्रैप में फंसाकर 14 लाख ठगे, केस दर्ज

Fri, 02 Aug 2024 03:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 03:43 PM IST
सार

पीड़ित छात्र की मां की ओर से पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना शिवाजी पार्क में मुकदमा हुआ है। 

विज्ञापन
Rohtak: BA third year student trapped and cheated of Rs 14 lakh, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में शादीशुदा महिला ने एक बीए तृतीय वर्ष के छात्र को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 14 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र की मां की ओर से थाना शिवाजी कॉलोनी में आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उक्त महिला पर आरोप है कि अन्य कई लोगों के खिलाफ इसी तरह के मुदकमे दर्ज करा रखे हैं। जिनमें एक ही व्यक्ति पर दहेज और दूसरा दुष्कर्म आदि का दर्ज कराकर पैसे ऐंठने का काम करती है।

विज्ञापन


शिवाजी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की ओर से पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका बेटा बीए तृतीय वर्ष में पढ़ता है। उसके पास एक महिला ने नामी शादी मेरिज वेबसाइट का नाम लेकर शादी करने की इच्छा जताई। उक्त महिला वैसे तो एक गांव की रहने वाली है लेकिन अब भिवानी चुंगी के पास रोहतक में रहती है।
विज्ञापन


इस पर उसने यह भी ऑफर दिया कि यदि वह शादी करने से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहना चाहते तो वह उसके लिए भी तैयार है। दोनों के बीच यह लिखित में समझौता हुआ था। जिसमें महिला ने शादीशुदा होने की बात छिपाई थी। कुछ दिन साथ रहे और अब उनके बेटे को हनीट्रैप में फंसाकर चार लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद उसे जेल भिजवाने और उसके बाद समझौते के नाम पर 10 लाख रुपये और हड़प लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित मां ने आरोप लगाया कि महिला ने एक और युवक से भी इसी तरह जबरन शादी की थी और उसके खिलाफ दुष्कर्म से लेकर दहेज उत्पीड़न आदि का मामला दर्ज कराया गया था। उनके बेटे के खिलाफ भी उसने झूठा मुकदमा दर्ज कराया था और लगातार पैसे ऐंठने का दबाव बना रही है।

 
महिला के बेटे को फंसाने का मामला संज्ञान में आया तो संबंधित थाना पुलिस को उक्त प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। -हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक रोहतक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed