फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak: allegation of kidnapping and beating for not doing Ram-Ram

Rohtak: राम-राम न करने पर अपहरण कर पीटने का आरोप, सरपंच के बेटे सहित चार के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 22 Aug 2023 01:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Aug 2023 01:08 AM IST
सार

खरावड़ गांव के युवक ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया है।,महिला सरपंच के बेटे सहित चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित के परिजन डीएसपी से मिलने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Rohtak: allegation of kidnapping and beating for not doing Ram-Ram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक जिले के गांव खरावड़ में गली में खड़े युवक का गांव के सरपंच के बेटे ने साथियों संग न केवल अपहरण कर लिया, बल्कि जमकर यातनाएं दीं। आरोप है कि उल्टा करके डंडों से पीटा गया। साथ ही आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई। सोमवार को परिवार के लोग डीएसपी मुख्यालय डॉ. रवींद्र से मिले और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में खरावड़ गांव के युवक ने बताया कि 18 अगस्त की रात करीब 10 बजे गली में खड़ा था। तभी गांव की महिला सरपंच सरोजबाला का बेटा दीपक अपने दोस्त के साथ गाड़ी में आया। बोला, तू हमें देखकर राम-राम नहीं करता। जबरन राम-राम करने का दबाव बनाने लगे। उसने ऐसा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसका अपहरण करके कार्यालय में ले गए। वहां पर पहले नितिन, मोनू व विवेक उर्फ काला भी थे। मोनू ने कहा कि इसे यहां क्यों लेकर आए, इस पर दीपक ने कहा कि इसका रिमांड लेना है। इसके बाद उसे नीचे गिराकर जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई, बोले अगर पुलिस को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, अपहरण, जान से मारने की धमकी, एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।


डीएसपी सांपला करेंगे मामले की जांच
सोमवार दोपहर पीड़ित युवक के परिजन व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां डीएसपी डॉक्टर रवींद्र से मुलाकात की। डीएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया। एससी-एसटी एक्ट के चलते मामले की जांच डीएसपी सांपला राकेश कुमार करेंगे। क्योंकि आईएमटी थाना उनके अंतर्गत आता है।

मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सांपला के मार्गदर्शन में टीम जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा। -हवाकौर, प्रभारी थाना आईएमटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed