{"_id":"65301430abec5065020cae53","slug":"rohtak-96-thousand-rupees-were-cheated-by-making-obscene-video-of-mdu-employee-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: एमडीयू कर्मी की अश्लील वीडियो बनाकर 96 हजार रुपये ठगे, इंटरनेट पर वायरल करने की दी थी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rohtak: एमडीयू कर्मी की अश्लील वीडियो बनाकर 96 हजार रुपये ठगे, इंटरनेट पर वायरल करने की दी थी धमकी
Wed, 18 Oct 2023 10:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 18 Oct 2023 10:51 PM IST
सार
सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित को धमकी देकर पहले 25 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद फिर कॉल करके 71 हजार रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : BBC
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में एमडीयू कर्मी को वीडियो कॉल करके एक महिला ने अश्लील वीडियो बनाई, इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने वायरल करने की धमकी देकर 96 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 16 अक्तूबर को रात करीब सवा 10 बजे उसके पास अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। पांच से सात मिनट की वीडियो कॉल में दूसरी तरफ एक महिला आपत्तिजनक अवस्था में थी। महिला उससे गूगल पे से पैसे मांगने लगी।
विज्ञापन
धमकी दी अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। उसने कॉल काट दी। अगले दिन 17 अक्तूबर को उसके पास अन्य नंबरों से कॉल आई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 25 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद फिर कॉल करके 71 हजार रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन