फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohta young man caught with a friend carrying his girlfriend dead body in a sack

Rohtak: प्रेमिका का शव बोरे में डाल बाइक पर ले जाता युवक दोस्त संग काबू, हत्या या आत्महत्या? ऐसे खुलेगा राज

Tue, 27 Dec 2022 10:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Dec 2022 10:28 PM IST
सार

बालसमंद चौक पर संतुलन बिगड़ने से बाइक गिरी तो शक होने पर भीड़ ने पुलिस को फोन किया। भिवानी के तिगड़ाना गांव निवासी प्रवीण व उसके दोस्त को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। महिला असम के कोकराझार की रहने वाली है।

विज्ञापन
Rohta young man caught with a friend carrying his girlfriend dead body in a sack
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में प्रेमिका का शव बोरे में डालकर बाइक पर रखकर भिवानी ले जा रहे युवक व उसके दोस्त को पुलिस ने भिवानी रोड स्थित बालसमंद चौक से काबू किया है। 40 वर्षीय महिला असम के कोकराझार की रहने वाली थी।

विज्ञापन


युवक कह रहे हैं कि महिला ने आत्महत्या की है, जबकि पुलिस बुधवार को परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराएगी। तब खुलासा हो सकेगा कि महिला की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे सूचना मिली कि भिवानी रोड पर बालसमंद चौक के नजदीक दो युवक बाइक पर जा रहे थे। साथ ही बीच में एक बोरा रखा हुआ था। संतुलन बिगड़ने से बाइक गिर गई। मदद के लिए लोग एकत्रित हो गए। बोरे के अंदर संदिग्ध वस्तु लग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसपर भीड़ में से किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर शिवाजी कॉलोनी थाने से एएसआई अशोक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बोरे को खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का शव मिला। 

तलाकशुदा थी महिला 
पुलिस को जांच में पता चला है कि महिला महरीन तलाकशुदा है। उसकी बेटी यूपी के हरदोई में शादीशुदा है। वह छह माह पहले रोहतक आई और मेहनत मजदूरी का काम कर रही थी। पिछले 20 दिन से सुनारिया गांव में भिवानी के तिगड़ाना निवासी प्रवीण के साथ रह रही थी। जबकि प्रवीण पहले से शादीशुदा है। 

प्रवीण बोला-महरीन ने लगा ली फांसी
पूछताछ में प्रवीण ने पुलिस को बताया कि महरीन से काम के दौरान उसकी मुलाकात हुई। 20 दिन पहले दोनों ने किराये पर सुनारिया में कमरा लिया। वह बाहर गया हुआ था, पीछे से उसने फांसी लगा दी। यह देखकर वह घबरा गया। तुरंत अपने दोस्त को बुलाकर शव नीचे उतारा और बोरे में डालकर अपने गांव तिगड़ाना लेकर जा रहा था, जहां उसका अंतिम संस्कार करता। 

नहीं मिले सहमति संबंध या शादी के कागजात
पुलिस के मुताबिक युवक प्रवीण व महिला किस नाते एक साथ रह रहे थे, इसका अभी तक कोई सबूत नहीं मिल सका है। न तो सहमति संबंध के कागजात मिले हैं न ही शादी के। दूसरा महिला ने तलाक ले रखा है, लेकिन युवक प्रवीण पहले से शादीशुदा है।


भिवानी जिले के गांव तिगड़ाना निवासी प्रवीण व उसके दोस्त माड़ौदी निवासी राहुल को हिरासत में लिया गया है। साथ ही शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवा दिया है। महिला ने आत्महत्या की या उसकी हत्या हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हो सकेगा। साथ ही महिला की बेटी यूपी के हरदोई में शादीशुदा है। फोन पर उसके दामाद से बात हुई है। वे बुधवार को रोहतक पहुंचेंगे। उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। -अशोक कुमार, एएसआई, थाना शिवाजी कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed