फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Robbery of More than Two crore in Rohtak

रोहतक में सीएम के दौरे से पहले वारदात: एटीएम में कैश डालने आए कंपनी कर्मचारियों से ढाई करोड़ की लूट, सुरक्षा गार्ड को मारी गोली

Fri, 08 Apr 2022 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Apr 2022 03:21 PM IST
सार

रोहतक सेक्टर एक की मार्केट में दो एटीएम बूथ हैं। इसमें एक एसबीआई तो दूसरा निजी बैंक का है। दोपहर करीब डेढ़ बजे एटीएम में नकदी डालने वाली एजेंसी की वैन मार्केट में पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम 2 करोड़ 92 लाख रुपये लेकर आई थी।

विज्ञापन
Robbery of More than Two crore in Rohtak
रोहतक में वारदात के बाद मौके पर पहुंचीं आईजी ममता सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे से एक दिन पहले शुक्रवार को बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने रोहतक के सेक्टर-एक स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसे डालने पहुंचे कर्मचारियों से 2.62 करोड़ रुपये लूट लिए। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा गार्ड को गोली मारकर घायल कर दिया और उसकी बंदूक छीन ली। सूचना मिलने पर आईजी ममता सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। लुटेरों को पकड़ने के लिए शहर में नाकेबंदी की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने लुटेरों का सुराग देने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

  
पुलिस के मुताबिक निजी कंपनी के कैशियर शशि प्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी अलग-अलग बैंकों के एटीएम में कैश डालती है। शुक्रवार को दोपहर करीब पौने एक बजे कंपनी के कर्मचारी सेक्टर-एक स्थित एसबीआई व एक निजी बैंक के एटीएम में कैश डालने पहुंचे। 
विज्ञापन


दो कर्मचारी एसबीआई एटीएम के भीतर चले गए, जबकि सुरक्षा गार्ड रमेश की निगरानी में कैशियर संदूक का ताला खोलकर नकदी निकालने लगा। इसी दौरान थोड़ी दूर बाइक पर बैठे नकाबपोश युवकों में एक ने सुरक्षा गार्ड को पीछे से कूल्हे में दो गोली मारी। गोली लगते ही सुरक्षा गार्ड गिर पड़ा। बदमाश ने उससे बंदूक छीन ली। इसके बाद वे दो बैग में 2 करोड़ 62 लाख रुपये भरकर फरार हो गए। वे गार्ड की बंदूक भी साथ ले गए। कैश वैन के अंदर रखे 30 लाख रुपये बच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकवरी वैन की हार्ड डिस्क नहीं खुली
दिनदहाड़े 2.62 करोड़ की लूट से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। रोहतक रेंज की आईजी ममता सिंह, एसपी उदय सिंह मीना समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कैश वैन के ड्राइवर, कैशियर व तीसरे कर्मचारी से पूछताछ की गई। घायल सुरक्षा गार्ड को पीजीआई में भर्ती कराया गया। अपराध जांच शाखा द्वितीय ने कैश वैन के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क को कब्जे में लिया। बताया गया कि डिस्क खुल नहीं रही है।

पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी से मिली फुटेज
पुलिस ने पड़ोस के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें 20 से 25 साल के दो नकाबपोश युवक बाइक पर जाते दिख रहे हैं। उनके पास दो बैग भी हैं।

बाइक सवार युवक पहले से घटनास्थल पर खड़े थे। इससे साफ है कि उनको पहले से पता था कि कैश वैन आने वाली है। इसके बाद वारदात अंजाम दी और फरार हो गए। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसके आधार पर पुलिस दबिश दे रही है। लुटेरों का सुराग देने वाले को दो लाख का इनाम दिया जाएगा। साथ ही पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। - उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक रोहतक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed